फॉण्ट कनवर्टर NEW

आश्रितों को मिला सहारा, अनुकंपा समिति की बैठक में 6 आवेदनों पर लगी मुहर

रांची: सरकारी सेवा के दौरान अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के लिए शनिवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। रांची समाहरणालय में उपायुक्त सह अध्यक्ष अनुकंपा समिति, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: सरकारी सेवा के दौरान अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के लिए शनिवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। रांची समाहरणालय में उपायुक्त सह अध्यक्ष अनुकंपा समिति, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान सामान्य और चौकीदार संवर्ग से संबंधित कुल 27 अभ्यावेदनों (आवेदनों) की गहन समीक्षा की गई। दस्तावेजों की जांच और नियमों के मिलान के बाद, समिति ने 6 योग्य उम्मीदवारों के आवेदनों को अंतिम रूप से स्वीकृत कर दिया है। इससे अब इन परिवारों में सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है।

बाकी बचे 21 आवेदनों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि उनमें रही त्रुटियों को जल्द से जल्द सुधारें ताकि पात्र आश्रितों को नियुक्ति का लाभ मिल सके। बैठक में अपर समाहर्ता और स्थापना उप समाहर्ता सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram