Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

किशनगंज से ठाकुरगंज और गलगलिया के बीच ट्रेन बढ़ाने की मांग, रेल मंत्री को भेजा पत्र

किशनगंज से ठाकुरगंज और गलगलिया जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने अतिरिक्त यात्री ट्रेन चलाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को रेल मंत्री को पत्र लिखकर दोपहर के समय बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

किशनगंज: किशनगंज से ठाकुरगंज और गलगलिया जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने अतिरिक्त यात्री ट्रेन चलाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को रेल मंत्री को पत्र लिखकर दोपहर के समय बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

दोपहर में ट्रेन नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी

सांसद ने पत्र में बताया कि किशनगंज से ठाकुरगंज और गलगलिया की ओर दोपहर के समय पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध नहीं हैं। खासकर दोपहर 12 बजे के बाद उपयुक्त ट्रेन नहीं मिलने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों का समय भी बर्बाद होता है।

यह भी पढ़ें: खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

दोपहर 2 से 3 बजे के बीच ट्रेन चलाने की मांग

सांसद डॉ. जावेद आजाद ने रेल मंत्री से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच किशनगंज से ठाकुरगंज और गलगलिया की ओर एक अतिरिक्त यात्री ट्रेन चलाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि यदि तत्काल नई ट्रेन चलाना संभव नहीं है, तो मौजूदा ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

रेलवे अधिकारियों को भी भेजी पत्र की कॉपी

सांसद ने अपनी मांग के समर्थन में अधिवक्ता डॉ. बलराम साह का पत्र भी संलग्न किया है। साथ ही रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

अब यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे उनकी परेशानी को देखते हुए दोपहर के समय रेल सुविधा बढ़ाने पर विचार करेगा।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *