फॉण्ट कनवर्टर NEW

उधमपुर में CRPF के वाहन खाई में गिरा, 3 जवान शहीद, 12 घायल

India News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले स्थित बसंतगढ़ इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इलाके के कंडवा के समीप एक CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 03 CRPF जवानों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 अन्य घायल हो गए। CRPF का वाहन खाई

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले स्थित बसंतगढ़ इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इलाके के कंडवा के समीप एक CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 03 CRPF जवानों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 अन्य घायल हो गए।

CRPF का वाहन खाई में गिरा, 03 जवानों की मौत, 12 घायल

जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 03 जवानों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 जवान घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास उस वक्त हुआ, जबकि CRPF का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत ही करीब के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा

घटना के संबंध में जानकारी दे रहे एडिशनल एसपी, उधमपुर, संदीप भट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई और घायलों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, कि उधमपुर: कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में CRPF वाहन के साथ सड़क दुर्घटना की खबर पाकर परेशान हूं। वाहन में CRPF के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं। राहत एवं बचाव उपाय तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और स्थानीय लोग भी सहायता के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram