फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेमरा में शिबू सोरेन की तीन कर्म परंपरा निभाई, CM हेमंत ने किया पिता को अंतिम प्रणाम

Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में पारंपरिक रूप से श्राद्ध कर्म की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुखाग्नि देने के बाद तीन कर्म की परंपरा का विधिवत

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में पारंपरिक रूप से श्राद्ध कर्म की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुखाग्नि देने के बाद तीन कर्म की परंपरा का विधिवत निर्वहन किया।

नेमरा गांव में आयोजित इस पारंपरिक श्राद्ध संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए और धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। तीन कर्म के इस कार्यक्रम में परिवार और स्थानीय ग्रामीणों की भावनात्मक भागीदारी देखने को मिली।

मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज परिवार के साथ दिवंगत बाबा वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अंत्येष्टि के उपरांत नेमरा में तीन कर्म दिन होने वाली परंपरा में शामिल हुई।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram