Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»घाना में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश: दो मंत्रियों की दर्दनाक मौ’त, जंगल में मलबा मिला
World

घाना में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश: दो मंत्रियों की दर्दनाक मौ’त, जंगल में मलबा मिला

घाना में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश: दो मंत्री समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, देश में राष्ट्रीय शोक घोषित
By Samsul HaqueAugust 7, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अफ्रीकी देश घाना एक बार फिर गहरे शोक में डूब गया है। गुरुवार को देश की सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें दो केंद्रीय मंत्रियों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना को घाना सरकार ने राष्ट्रीय त्रासदी घोषित करते हुए पूरे देश में झंडे आधे झुका दिए हैं। यह घटना घाना में बीते एक दशक की सबसे गंभीर हवाई दुर्घटनाओं में गिनी जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर राजधानी अकरा से उड़ान भरकर उत्तर-पश्चिमी दिशा में स्थित अशांति क्षेत्र की ओर जा रहा था। इस क्षेत्र में स्थित ओबुआसी की सोने की खदान का दौरा करने के लिए रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोआमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी हेलीकॉप्टर में सवार थे। लेकिन रास्ते में ही यह विमान रडार से गायब हो गया।

बाद में इसका मलबा घने जंगल वाले अंदासी इलाके में पाया गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों द्वारा बनाए गए मोबाइल फुटेज में दिख रहा है कि क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर के हिस्से जंगल में धधकते हुए जल रहे हैं। सेना ने इस दुखद घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है, हालांकि हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मारे गए लोगों में दो मंत्री के अलावा नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुनुरू मोहम्मद और चार सदस्यीय पायलट क्रू शामिल हैं। पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। राजधानी अकरा स्थित रक्षा मंत्री के घर और पार्टी मुख्यालय पर शोक जताने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

राष्ट्रपति जॉन महामा ने इस घटना को ‘गहरे व्यक्तिगत आघात’ बताया है और सभी सरकारी कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री हरूना इदरीसू ने कहा कि राष्ट्रपति पूरी तरह से सदमे में हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त विमान Z-9 सैन्य हेलीकॉप्टर था, जिसे आमतौर पर परिवहन और मेडिकल इवाक्युएशन के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह घाना की सेना का भरोसेमंद विमान माना जाता था, लेकिन अब इसकी सुरक्षा और तकनीकी स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।

घाना में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। मई 2014 में देश के तट पर एक सेवा हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2012 में राजधानी अकरा में एक मालवाहक विमान रनवे से फिसलकर एक बस से टकरा गया था, जिसमें दस लोगों की जान गई थी।

अब सभी की नजर सेना और सरकार की उस जांच रिपोर्ट पर है, जिससे पता चलेगा कि क्या तकनीकी गड़बड़ी, खराब मौसम या मानवीय भूल इस त्रासदी की वजह बनी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.