फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुदिव्य सोनू के निधन पर कांग्रेस ने स्थगित किया धरना-प्रदर्शन

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन के बाद कांग्रेस ने 7 सितंबर को होने वाला लोकभवन धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन के बाद कांग्रेस ने 7 सितंबर को होने वाला लोकभवन धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी।

केशव महतो कमलेश ने कहा कि सुदिव्य सोनू के निधन से पूरे राज्य में शोक का माहौल है। इसे देखते हुए पार्टी ने 7 सितंबर का प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में सुदिव्य सोनू के शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी और झारखंड को बड़ी क्षति हुई है।

Read more ; झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram