फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो के डेली मार्केट में लगी भीषण आग, 7-8 दुकानें जलकर राख

बोकारो के सेक्टर-6 स्थित डेली मार्केट में रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 7 से 8 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि,

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: बोकारो के सेक्टर-6 स्थित डेली मार्केट में रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 7 से 8 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, नुकसान का सही आकलन अभी किया जा रहा है।

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग तेजी से फैलने के कारण दुकानदारों को सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका।

घटना की जानकारी मिलने पर सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिठाई और सैलून समेत कई दुकानें जलीं

आग में मिठाई दुकान, पूजा सिटी गोल्ड, सैलून, दुर्गा ग्लास, विशन सेंटर समेत कई दुकानें जल गईं। प्रसाद मिठाई दुकान की तीन दुकानों के भी जलने की बात सामने आई है। दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

विश्वकर्मा पूजा के लिए रखा था सामान

दुकानदारों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा नजदीक होने के कारण दुकानों में काफी सामान रखा हुआ था। आग लगने की खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

एक दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे करीब 10 हजार रुपये भी आग में जल गए। घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुकानदारों का कहना है कि वर्षों की मेहनत और उनकी जमा पूंजी आग में बर्बाद हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram