रांची। पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट एवं अवैध भण्डारण को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। दरअसल, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को बालालौंग के पास पेट्रोलियम पदार्थाें के वाहनों से चोरी कर मिलावट और अवैध भण्डारण को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची और सूचना को सही पाया। टीम द्वारा 4200 लीटर पेट्रोल, 250 लीटर डीजल एवं लगभग 13 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट एवं अवैध भण्डारण को लेकर दो आरोपियों मोसाहिद मंसूरी एवं तौसिफ रजा के खिलाफ विधानसभा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद
संबंधित खबरें
- Jharkhand धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान
- India खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
- Sports टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल
- India अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल













