फॉण्ट कनवर्टर NEW

5एस राष्ट्रीय अधिवेशन में बीएसएल का जलवा, 15 टीमों ने जीते कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

बोकारो। 12 एवं 13 जून को वाराणसी में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) द्वारा आयोजित 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में सेल-बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। दो दिवसीय इस अधिवेशन में

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो। 12 एवं 13 जून को वाराणसी में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) द्वारा आयोजित 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में सेल-बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए।

दो दिवसीय इस अधिवेशन में देश के विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों की टीमों ने भाग लिया और गुणवत्ता, नवाचार तथा कार्यस्थल उत्कृष्टता से जुड़े अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।

15 टीमों ने किया प्रतिनिधित्व

अधिवेशन में बीएसएल की कुल 15 टीमों ने भाग लिया और नवाचार से जुड़े अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन टीमों ने गुणवत्ता सुधार, कार्यकुशलता वृद्धि, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता से संबंधित विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।

प्रदर्शन के आधार पर बीएसएल की आठ टीमों को पार एक्सीलेंस, पांच टीमों को एक्सीलेंस तथा दो टीमों को डिस्टिंगुइशड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इन टीमों को मिला पार एक्सीलेंस पुरस्कार

पार एक्सीलेंस पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमों में पावर इंजीनियरिंग ब्रिगेड विभाग की जिज्ञासा, ईटीएल विभाग की शक्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की क्षितिज एवं जज़्बा, सीओ एंड सीसी विभाग की प्रगति, ड्रीम और परिवर्तन, तथा ट्रैफिक विभाग की सृजन ज्योति टीम शामिल हैं।

पांच टीमों को मिला एक्सीलेंस अवार्ड

एक्सीलेंस पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमों में हॉट स्ट्रिप मिल विभाग की रेडियन्स, कोल्ड रोलिंग मिल-3 की सक्षम एवं स्पार्क, डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क विभाग की ग्रीन पावर तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की तेज टीम शामिल हैं।

दो टीमों को मिला डिस्टिंगुइशड सम्मान

इसके अलावा सीआरएम-1 एवं सीआरएम-2 विभाग की सुचिता टीम तथा सीओ एंड सीसी विभाग की उत्कल टीम को डिस्टिंगुइशड पुरस्कार प्रदान किया गया।

गुणवत्ता और नवाचार पर रहा विशेष फोकस

अधिवेशन के दौरान गुणवत्ता प्रबंधन, नवाचार और सतत सुधार की संस्कृति को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से संगठनात्मक विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कार्यस्थल उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रस्तुत किया।

बीएसएल टीमों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बोकारो स्टील प्लांट की गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को स्थापित किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram