Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बोकारो में भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’ निकली
Jharkhand

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बोकारो में भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’ निकली

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 15, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

बोकारो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने तथा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा चास मुफस्सिल और चास नगर उत्तरी मंडल की ओर से सोमवार को ‘प्रगतिपथ यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसमें बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण शामिल हुए।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

कार्यक्रम में भाजपा चास मुफस्सिल अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह, चास नगर उत्तरी अध्यक्ष राजेश घोषाल, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, सुजीत चक्रवर्ती, पन्नालाल कांदु, अरविंद राय, स्वदेश ख्वास, मोहन गोराई, निमाई महथा, पप्पू चौरसिया, दीपक शर्मा, प्रकाश नायक, लालू मोदक, भागवत प्रसाद, अखिलेश शर्मा, सत्यनारायण स्वर्णकार, मृत्युंजय ख्वास, राजा मुखर्जी, दुर्जन गोप, शांति गोप, रवि गोप, दुलाल गोप, शिबू गोराई, शिवनाथ गोप, दिलीप सिंह, लालू सिंह, राजू रजवार, के.डी. सुपर, चंदन चक्रवर्ती, प्रदीप चक्रवर्ती, विनोद चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का प्रयास

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे सफल प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांवों के वर्षों पुराने सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा : बिरंची नारायण

यात्रा में शामिल पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तव में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत चास रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया गया, रेलवे ट्रैक की संख्या बढ़ाई गई तथा प्लेटफॉर्म को सुव्यवस्थित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही यात्री सुविधाओं के विस्तार और अधिक ट्रेनों के ठहराव को लेकर कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है, जिसे शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा।

नक्सलवाद और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

बिरंची नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण नक्सलवाद और आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता की भावना के साथ वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को नई गति मिली है।

12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास का दावा

प्रगतिपथ यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

RECENT ADDA.

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.