फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने CJI गवई पर जूता फेंकने की घटना की निंदा

Bokaro: शनिवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई पर जूता फेंकने जैसी शर्मनाक घटना के विरुद्ध जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त को महामहिम

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: शनिवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई पर जूता फेंकने जैसी शर्मनाक घटना के विरुद्ध जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें घटना की तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि यह हमला सिर्फ व्यक्ति विशेष पर नहीं, पूरे दलित और अनुसूचित जाति समुदाय, संविधान की गरिमा और देश के मूल मूल्यों पर आघात है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति सामूहिक रूप से ऐसी घृणित और जातिवादी हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने उस वकील के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिसने CJI गवई पर हमला किया। ज्ञापन में झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। उन्होंने चेताया कि दलित समुदाय ऐसे घटनाक्रम को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram