फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सात लोगों की मौत से खूंटी में मातम, पीड़ित परिवारों से मिले विधायक

खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद शुक्रवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

खूंटी: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद शुक्रवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

विधायक ने डॉक्टरों से घायलों के इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही सभी घायलों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की और अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी।

सात लोगों की मौत पर जताया दुख

विधायक सुदीप गुड़िया ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए बेहद दुखद है। हादसे में तीन महिलाओं और चार मासूम बच्चों की मौत से सभी लोग सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि इस बड़ी क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती।

शव जल्द परिजनों को सौंपने का निर्देश

विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएं, ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सकें।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें। वे हरसंभव मदद के लिए उनके साथ खड़े हैं। विधायक ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram