फॉण्ट कनवर्टर NEW

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: छात्रों की समस्याओं का 30 दिन में होगा समाधान; जानें पूरा सिस्टम

बिहार में छात्रों की समस्याओं के 30 दिनों में समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' लॉन्च हुआ है, जहां 1100 हेल्पलाइन और मासिक शिविर की सुविधा भी मिलेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार सरकार ने राज्य के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 17 अगस्त 2026 को पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। इस व्यवस्था के तहत छात्रों की ऑनलाइन शिकायतों का निष्पादन अधिकतम 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

Read more: विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: बिहार सरकार का बड़ा कदम, छात्रों ने कहा- ‘काबिल-ए-तारीफ’

10 दिन में कार्रवाई नहीं तो CMO से जारी होगा नोटिस

सात निश्चय-3 के ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ संकल्प के तहत 25 अगस्त से प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अवकाश की स्थिति में यह शिविर अगले कार्य दिवस पर लगेगा।

पोर्टल के नियमों के अनुसार, यदि दर्ज शिकायत पर 10 दिनों के भीतर संबंधित स्तर पर कार्रवाई शुरू नहीं होती है, तो 11वें दिन मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से स्वतः नोटिस जारी किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक छात्र को लिखित सूचना भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही, तकनीकी समस्या आने पर छात्र टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

परीक्षा सुधार समिति और गोपनीयता का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और आधुनिक बनाने के लिए हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर शिकायत या रचनात्मक सुझाव दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे वे बिना किसी डर या संकोच के अपनी बात रख सकें।

Read more: बिहार में 15 अक्टूबर से शुरू होगा खनन, 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम

पोर्टल पर कैसे दर्ज करें शिकायत और सुझाव?

विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीधे अपनी समस्या और सुझाव दर्ज कर सकते हैं:

  • पोर्टल पर जाकर ‘New Complaint’ विकल्प का चयन करें।

  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और समस्या का स्पष्ट विवरण दर्ज करें।

  • आवश्यक होने पर शिकायत से संबंधित दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।

  • आवेदन के बाद ‘Complaint Status’ विकल्प से स्टेटस ट्रैक करें।

  • इसके अलावा पोर्टल पर ‘Send Reminder’ और ‘Feedback’ की सुविधा भी उपलब्ध है।

छात्राओं ने मुख्यमंत्री की पहल का किया स्वागत

जेडी वीमेंस कॉलेज की पांचवें सेमेस्टर की छात्रा पिंकी कुमारी और छात्रा डॉली कुमारी ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। छात्राओं ने कहा कि बिहार में विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण और अनूठी व्यवस्था है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram