फॉण्ट कनवर्टर NEW

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: बिहार सरकार का बड़ा कदम, छात्रों ने कहा- ‘काबिल-ए-तारीफ’

Patna: बिहार सरकार ने राज्य के छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए 17 अगस्त 2026 से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस डिजिटल पोर्टल के जरिए राज्य का कोई भी विद्यार्थी अपनी शिक्षा, संस्थान या छात्रावास से जुड़ी शिकायत

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार सरकार ने राज्य के छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए 17 अगस्त 2026 से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस डिजिटल पोर्टल के जरिए राज्य का कोई भी विद्यार्थी अपनी शिक्षा, संस्थान या छात्रावास से जुड़ी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेगा। सरकार ने तय किया है कि दर्ज शिकायतों का निपटारा अधिकतम 30 दिनों की समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

क्या है ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और कैसे करेगा काम?

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्र-छात्राएं स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और छात्रावास से जुड़ी किसी भी समस्या को सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। छात्रों को पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन रजिस्टर करनी होगी। इसके बाद संबंधित विभाग या अधिकारी के स्तर पर जांच और समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से इस योजना की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि विद्यार्थियों को अपने संस्थान, छात्रावास या पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यह मंच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर है और शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, आने वाली पीढ़ी ही राज्य को आगे ले जाएगी, इसलिए छात्रों को बेहतर और पारदर्शी शैक्षणिक वातावरण देना प्राथमिकता है।

छात्रों ने पहल का किया स्वागत

सरकार के इस डिजिटल कदम पर छात्र-छात्राओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। पटना की छात्रा सुफिया ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं, छात्र मनीष कुमार ने कहा कि डिजिटल दौर में समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने की यह व्यवस्था बेहद उपयोगी साबित होगी। मुजफ्फरपुर के छात्र वैभव कुमार का कहना है कि अब छात्रों को अपनी मांगों और दिक्कतों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, वे मोबाइल के जरिए ही अपनी बात रख सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram