फॉण्ट कनवर्टर NEW

गांव में घुसा हाथियों का झुंड, दो महिलाओं की गई जान

जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर बड़की पौना गांव में हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय भानु देवी और 55 वर्षीय सबिना खातून के रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर बड़की पौना गांव में हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय भानु देवी और 55 वर्षीय सबिना खातून के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भानु देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान हाथियों का झुंड अचानक गांव में पहुंच गया। हाथियों को देखकर गांव में अफरातफरी मच गई।

डर के कारण घरों की छतों पर चढ़े लोग

हाथियों के गांव में घुसने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए कई लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। ग्रामीण पटाखे फोड़कर हाथियों को गांव से बाहर निकालने की कोशिश करते रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथियों का झुंड पहली बार बड़की पौना मंदिर के पास तक पहुंचा है।

मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, गांव में घुसे हाथियों के झुंड में करीब 8 से 10 हाथी हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से करीब 40 हाथियों का झुंड रजरप्पा, गोला और मकनपुर के आसपास के इलाकों में घूम रहा है। रास्ता भटकने के कारण हाथियों का झुंड अब रिहायशी और शहरी इलाकों की ओर पहुंच गया है।

हाथियों के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से इलाके से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram