Skip to content
Log In
इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी

गुमला विधानसभा की बड़ी समस्या उठी जनता दरबार में, अंतरराज्यीय सड़क बनाने की मांग

गुमला विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर युवा नेता मिसिर कुजूर ने आवाज उठाई है। मंगलवार को उन्होंने झारखंड-छत्तीसगढ़ अंतरराज्यीय मार्ग संख्या-43 के पुनर्निर्माण की मांग जिला प्रशासन के सामने रखी।

गुमला: गुमला विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर युवा नेता मिसिर कुजूर ने आवाज उठाई है। मंगलवार को उन्होंने झारखंड-छत्तीसगढ़ अंतरराज्यीय मार्ग संख्या-43 के पुनर्निर्माण की मांग जिला प्रशासन के सामने रखी।

मिसिर कुजूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुमला उपायुक्त के जनता दरबार पहुंचा। यहां उन्होंने शंखमोड़, माझाटोली से लेकर रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित खटखोर बगीचा तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर लिखित आवेदन सौंपा।

यह भी पढ़ें: इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश

जर्जर सड़क से लोगों को हो रही परेशानी

मिसिर कुजूर ने उपायुक्त को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग गुमला विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग

मिसिर कुजूर ने जिला प्रशासन से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने और संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

इस दौरान अशरफ राय, लालो, तस्लीम खान, शैलेस कुमार झा, निलेश कुमार झा और कमल किशोर किसान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *