फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में घंटी बजाओ अभियान, दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ा

Kodarma news: झुमरीतिलैया जन विकास समिति, वाराणसी, कोडरमा फ्रांसिस्कन क्लरिस्ट सिस्टम सोसाइटी एवं होली फैमिली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आईडीसीवाईडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों कोडरमा, जयनगर और डोमचांच के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में घंटी बजाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

Kodarma news: झुमरीतिलैया जन विकास समिति, वाराणसी, कोडरमा फ्रांसिस्कन क्लरिस्ट सिस्टम सोसाइटी एवं होली फैमिली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आईडीसीवाईडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों कोडरमा, जयनगर और डोमचांच के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में घंटी बजाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आवश्यक समर्थन दिलाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं दिव्यांग अधिकारिता अधिनियम 2016 को प्रभावी रूप से लागू करना तथा समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना है, ताकि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ समान वातावरण में बिना किसी भेदभाव के शिक्षा प्राप्त कर सकें। अभियान के तहत विद्यालयों के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा दिव्यांग बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए उनके घरों तक पहुंचकर घंटी बजाओ के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई।

इस दौरान जयमंगल कुमार शाही ने दिव्यांग बच्चों के अधिकार, उनके विभिन्न प्रकारों तथा उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था की संयोजिका सिस्टर लीला जोश, सिस्टर रिया, रंजीत कुमार सिंह, अमर कुमार, सन्नी कुमार, दिलीप कुमार पांडेय एवं सूरज कुमार पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram