फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण शुरू

Koderma news: बुधवार को डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर समाहर्ता पूनम कुजूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: बुधवार को डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर समाहर्ता पूनम कुजूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर सह श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं राज्य जनगणना निदेशालय, रांची से आए प्रतिनिधि अक्षय कुमार द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान डेटा संकलन की प्रक्रिया, प्रपत्रों का सही उपयोग, डिजिटल माध्यम से जानकारी संकलन एवं अन्य आवश्यक तकनीकी बिंदुओं पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।बताया गया कि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर आगे अपने-अपने प्रखंडों में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे जनगणना कार्य को सुचारू एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रशासक नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram