फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में पेंशनर समाज का पुनर्गठन, नारायण मोदी निर्विरोध अध्यक्ष

Koderma news: बुधवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा कोडरमा का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान चुनाव प्रभारी भोला चौधरी और किशोरी प्रसाद यादव बनाए गए। समाज के कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नारायण मोदी और सचिव के

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: बुधवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा कोडरमा का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान चुनाव प्रभारी भोला चौधरी और किशोरी प्रसाद यादव बनाए गए। समाज के कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नारायण मोदी और सचिव के लिए नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए। नारायण मोदी लगातार पांचवीं बार पेंशनर समाज के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपस्थित सभी पेंशनर्स ने हाथ उठाकर एवं करतल ध्वनि से अध्यक्ष पद के लिए इनका समर्थन किया।

नई समिति में अध्यक्ष नारायण मोदी के अलावा उपाध्यक्ष भोला चौधरी, गौरी सहाना, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, यदुनंदन प्रसाद, तुलसी प्रसाद यादव, परमेश्वर शर्मा, महेश्वर सिंह, आनंदी सिंह, सचिव नारायण सिंह, संयुक्त सचिव बलदेव मोदी, रामनरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष मथुरा चौधरी, सिराजुद्दीन अंसारी, अंकेक्षक किशोरी प्रसाद यादव और कार्यालय प्रभारी सुभाष शर्मा, नरेश झा एवं राजेंद्र सिंह बनाए गए। इधर नारायण मोदी के लगातार पांचवीं बार पेंशनर समाज के अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram