फॉण्ट कनवर्टर NEW

तौकीर केस में बड़ा खुलासा: पुराने झगड़े ने ली जान, अयान सलाखों के पीछे

Jamshedpur News: शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में तौकीर उर्फ़ गोरा की देर रात हुई हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित मसूद इक़बाल उर्फ़ अयान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूरी वारदात पुराने झगड़े की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में तौकीर उर्फ़ गोरा की देर रात हुई हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित मसूद इक़बाल उर्फ़ अयान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूरी वारदात पुराने झगड़े की आग में भड़की बदले की कहानी है।

पुरानी रंजिश ने ली जान

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तौकीर और अयान के बीच पिछले कई महीनों से तनाव चल रहा था। सितंबर महीने में तौकीर ने अयान पर चापड़ से हमला किया था। उस घटना के बाद दोनों के बीच दुश्मनी गहरी हो गई। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद का बदला लेने के लिए गुरुवार रात यह पूरी साजिश रची गई।

योजना बनाकर पहुंचा था आरोपी

वारदात वाली रात अयान अपने साथियों के साथ कार से शास्त्रीनगर पहुंचा। मस्जिद के पास जैसे ही तौकीर सड़क किनारे दिखा, उसे घेर लिया गया। उसके बाद अयान ने देसी पिस्तौल से लगातार छह गोलियां दागीं। गोली चलने के बाद उस पर चापड़ से भी हमला किया गया। गोली लगते ही तौकीर वहीं गिर पड़ा। लोग जब तक बाहर निकले, हमलावर फरार हो चुके थे।

पुलिस ने तुरंत पकड़ा आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही कदमा थाना टीम और सिटी एसपी मौके पर पहुंचे। आसपास से छह खोखे बरामद किए गए। पुलिस ने देर रात दबिश देकर अयान को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी बताई जगह से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली गई।

तौकीर भी कई मामलों में आरोपित

पुलिस ने बताया कि तौकीर उर्फ़ गोरा खुद भी कई आपराधिक मामलों में शामिल था। इस साल उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और मारपीट जैसे तीन मामले दर्ज हुए थे। फिलहाल अयान को जेल भेज दिया गया है और उसके साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

इस खबर भी पढ़ें: शास्त्रीनगर मस्जिद के पास बरसी गोलियां, कुख्यात तौकीर की मौके पर मौ;त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram