फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

झारखंड के गांव में गूंजा मानवाधिकार का नारा! PLV राजू साहू ने खोले राज

Gumla News: पालकोट प्रखंड अंतर्गत बाघिमा स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय बघिमा में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला द्वारा संचालित किया गया। कानून

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Gumla News: पालकोट प्रखंड अंतर्गत बाघिमा स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय बघिमा में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला द्वारा संचालित किया गया।

कानून की शक्ति! मज़दूरों, महिलाओं के अधिकारों पर गुमला में बड़ा खुलासा

यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला के अध्यक्ष श्री ध्रुव चंद्र मिश्रा एवं सचिव श्री रामकुमार लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मौके पर PLV राजू साहू ने ग्रामीणों, मजदूरों, आशा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, एचआईवी/एड्स प्रभावित व्यक्तियों तथा बाल विवाह से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा पारित मानवाधिकार घोषणा पत्र का उद्देश्य हर व्यक्ति के मूलभूत अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

साथ ही, लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता (निशुल्क विधिक सेवा) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज को अधिकारों और कानून के प्रति सजग बनाते हैं।

रोहित कुमार साहू– पालकोट से  रोहित कुमार साहू की रिपोट

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram