रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मोरहाबादी मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 को आगन्तुकों के लिए मैदान के दोनों ओर वाटरप्रूफ पण्डाल/गैलरी/कुर्सी की व्यवस्था, मैदान समतलीकरण एवं बैरिकेटिंग, स्टेज एवं साउंड बॉक्स के लिए टॉवर निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को मंच के दोनों तरफ वाटरप्रूफ पंडाल, मंच पर वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, परेड में शामिल कैडेटों के लिए अल्पाहार एवं पुष्प सज्जा…
Author: Samsul Haque
रांची। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखण्ड योजना एवं आरडीएसएस से संबंधित बैठक की। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित इस बैठक में विभिन्न अनुमण्डल के विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं योजना अंतर्गत कार्यरत एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल हुए। सर्वप्रथम उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली और जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बचे हुए गांवों एवं टोलों में निर्धारित समय सीमा में विद्युतीकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, उपायुक्त ने आरडीएसएस स्कीम के तहत खुले बिजली तारों को एबी केबल से बदलने एवं स्मार्ट मीटर लगाने आदि का भी निर्देश…
रांची। पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट एवं अवैध भण्डारण को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। दरअसल, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को बालालौंग के पास पेट्रोलियम पदार्थाें के वाहनों से चोरी कर मिलावट और अवैध भण्डारण को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची और सूचना को सही पाया। टीम द्वारा 4200 लीटर पेट्रोल, 250 लीटर डीजल एवं लगभग 13 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट एवं अवैध भण्डारण को लेकर दो आरोपियों मोसाहिद मंसूरी एवं तौसिफ रजा के खिलाफ विधानसभा थाना में मामला…
India News : हरिद्वार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटी के प्रेमी से नाराज पिता ने साजिश रचकर उसे चरस तस्करी के झूठे मामले में जेल भेजवा दिया। इसके लिए प्रेमिका के पिता ने काफी प्लानिंग करके वारदात को अंजाम दिया। हालांकि एक सीसीटीवी फुटेज से मामला साफ हो गया। इसमें आरोपी की करतूत सबूत के साथ सामने आ गई। दरअसल हरिद्वार की थाना श्यामापुर पुलिस ने 7 जनवरी को बीएससी के छात्र अजय को 171 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान…
World News : यहां के जंगलों में पिछले चार दिनों से भयावह आग लगी हुई है, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़के बाधित हैं। इस त्रासदी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है,और 10 हजार घर जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि फायर फाइटर्स का कहना है कि आग पर काबू पाने में कुछ प्रगति हुई है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण आग की लपटें फिर से भड़क सकती हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। भीषण आग ने लॉस एंजिल्स के पॉश इलाकों में हजारों…
India News : महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद अनूठा मामला सामने आया है। पिता ने बेटे की होनी वाली पत्नी यानी मंगेतर से खुद शादी कर ली। पिता की इस हरकत से बेटे को इतना सदमा लगा कि उसने सांसरिक जीवन का त्याग करते हुए संन्यास का रास्ता चुन लिया और वह साधु बन गया। नासिक की यह घटना काफी ज्यादा चर्चा में है। पिता द्वारा बेटे की मंगेतर छीनने का यह मामला वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बेटे का रिश्ता पक्का हो चुका था। दोनों घरों में तैयारियां चल रही थी। शादी के पहले जरूरी तमाम…
India News : तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को ही अरबुल इस्लाम को पार्टी से सस्पेंड किया, और अब शनिवार को अरबुल और उनके बेटे हकीमुल इस्लाम के खिलाफ हत्या की साजिश का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत तृणमूल के ही नेता अहसान मोल्ला ने दर्ज करवाई है, जो भांगड़-1 ब्लॉक के वन और भूमि कर्माध्यक्ष हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने भांगड़ के पूर्व विधायक अरबुल इस्लाम को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके ठीक एक दिन बाद, भांगड़-2 बीडीओ कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री के काम के दौरान, अहसान मोल्ला पर…
मुजफ्फर हुसैन रांची। अंजुमन इस्लामिया। रांची जिले के मुसलमानों की एक ऐसी संस्था, जो अपने क्षेत्रांतर्गत मुसलमानों के राजनीतिक, शैक्षाणिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्थान की वकालत करता है। लेकिन इस क्षेत्र के मुसलमानों की यह बदकिस्मती है कि उन्हें अंजुमन इस्लामिया का जितना लाभ मिलना चाहिए था, मिल नहीं सका और वह आज भी इस संस्था की ओर बड़ी बेसब्री से टकटकी लगाये देखते हैं और इसके चुनाव में भाग लेते हैं। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा स्थापित इस संस्था की नींव 1917 में इसलिए रखी गई थी ताकि यहां के…
रांची। दाखिल-खारिज अस्वीकृत करने की शिकायत पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को जांच के आदेश दिए हैं। मामला कांके अंचल कार्यालय से जुड़ा है। दरअसल, शुक्रवार को उपायुक्त अपने कार्यालय में जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इस क्रम में एक फरियादी ने उपायुक्त को कांके अंचल कार्यालय में हो रही गलत गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा दाखिल-खारिज के लिए रांची उप-समाहर्त्ता भूमि सुधार का आदेश है, बावजूद दाखिल-खारिज अस्वीकृत कर दिया गया हैै। इस पर उपायुक्त ने आश्चर्य करते हुए तीन दिनों में कांके अंचल से संबंधित मामले की जांच कर…
रांची। आमलोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार काे प्रखंड सह अंचल कार्यालय तमाड़ का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों-कर्मियों की उपस्थिति की जांच की और कहा बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जायेंगे। सभी समय पर कार्यालय आयें और अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसके बाद उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निजी संस्थान सर्व शिक्षण जन सृजित सेवा संस्थान द्वारा चल रहें भू-मापक (अमीन) सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली और जांच करने के निर्देश दिए। गौरतलब हो कि उक्त संस्थान द्वारा 350 रूपये प्रति प्रशिक्षणार्थी से लिया…
रांची। झारखंड की क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी (आईएफएस) मनिता के. शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से उनके कार्यालय में मिली। यह उनकी उपायुक्त से अनौपचारिक मुलाकात थी। इस मौके पर उपायुक्त द्वारा उन्हें मोमेंटो एवं शॉल भेंट किया गया।
लातेहार। गरीबों के अनाज में सेंधमारी करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यह बातें गुरुवार को झारखंड राज्य खाद्य आयोग की सदस्य सह प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन नेे कही। वह आकास्मिक खाद्यान्न कोष के जिला स्तरीय आबंटन स्थिति, पंचायत स्तर पर राशि की उपलब्धता एवं खर्च आदि को लेकर परिसदन मेंं अधिकारियों संग बैठक कर रहीं थीं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का उद्देश्य समाज के अंतिम पिछड़े व्यक्ति को खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। खाद्य सुरक्षा प्रदान करना हम…
Jharkhand News : धनबाद में गुरूवार को जमकर हिंसक झड़प हुई। मधुबन थाना क्षेत्र के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 में आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप के परिसर में जमकर फायरिंग हुई और बमबाजी हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बल मूकदर्शक बनी नजर आई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।आउटसोर्सिंग कंपनी और रैयतों के बीच झड़क के दौरान पुलिस जब जेएमएम नेता कारू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची तो मामला और बढ़ गया। इस झड़प में डीएसपी पुरूषोत्तम सिंह घायल हो गये। दरअसल, आउटसोर्सिंग कंपनी और रैयतों के बीच गुरूवार को दर्जनों राउंड फायरिंग हुई और…
Jharkhand News : ओरमांझी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजा में NEPL कंपनी के क्रेशर में उग्रवादी संगठन के लगभग एक दर्जन लोगों ने देर रात करीब 11:30 बजे हमला किया। उन्होंने क्रेशर में काम कर रहे स्टाफ को लाठी से पीटा और एक हाईवा तथा एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। सभी हमलावरों के पास छोटे हथियार थे। उग्रवादियों ने एक क्रशर साइट पर घुसकर मजदूर के साथ मारपीट की। इसके बाद दो वाहनों में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार, 10 उग्रवादी टीपीसी संगठन से जुड़े हुए थे, जिन्होंने NEPL कंपनी के क्रशर में काम कर रहे…
रांची। बड़गाईं अंचल अधिकारी शिवशंकर पांडेय को अंचल अधिकारी शहर रांची का प्रभार दिया गया है। शहर अंचल में होने वाले कार्य सुचारू रूप से हो इसलिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शिवशंकर पांडेय को उक्त जिम्मेदारी दी है। साथ ही, दाखिल-खारिज, सर्टिफिकेट एवं अन्य ऑनलाइन कार्य को लेकर अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश भी उपायुक्त ने दिया है।
रांची। JSSC CGL परीक्षा 2023 को लेकर CID सक्रीय हो गई है। इस परीक्षा में हुई अनियमितता-कदाचार को लेकर उसने आम व खास समेत अभ्यर्थियों से अपील करते हुए साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। नोटिफिकेशन जारी करते हुए CID ने कहा है किसी के पास यदि उक्त परीक्षा से संबंधित कोई भी साक्ष्य (अभिलेख-Documents, Audio-visual) अथवा जानकारी हो तो email, फोन नंबर अथवा CID कार्यालय आकर उपलब्ध करा सकते हैं। सूचना अथवा साक्ष्य उपलब्ध कराने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जायेगा। सूचना अथवा साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए यहां करें संपर्क- sp-cid@jhpolice.gov.in 9934309058
रांची। शीत लहर को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को विशेष रूप से निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था, अपने-अपने क्षेत्रों में सभी जरूरतमंदो को कंबल वितरण करने एवं सड़कों और चौराहे पर रह रहें लोगों को आश्रय गृह में रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बेघर लोगों को ठंड में किसी प्रकार की समस्या ना हो इसका ख्याल रखें। मालूम हो कि उपायुक्त श्री भजंत्री ठंड के मद्देनज़र स्वयं रात्रि में…
India News : तमिलनाडु में एक गोलगप्पा बेचने वाले को GST टैक्स चोरी का नोटिस मिला है। GST विभाग से 40 लाख रुपये का नोटिस मिला है। यह GST नोटिस PhonePe के रिकॉर्ड के आधार पर जारी किया गया था। GST विभाग के जारी नोटिस में कहा गया है कि, “रेजरपे और फोनपे से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर, आपको माल/सेवाओं की बाहरी आपूर्ति के लिए UPI भुगतान प्राप्त हुआ है, और वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के लिए प्राप्त भुगतान कुल मिलाकर 40,11,019 रुपये हैं। ” नोटिस में कहा गया है कि आगे के विश्लेषण से पता चलता है…
राज्यभर से लगभग 4 लाख महिलाएं होंगी शामिल रांची। 6 जनवरी 2025 सोमवार को होने वाले झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम में ज़िला प्रशासन द्वारा वृहत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्यभर से लाखों महिलाएं शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यभर की महिला लाभुकों के खाते में योजना की बढ़ी हुई सम्मान राशि 2500 रुपये भेजेंगे। कई लाभुकों के खाते में योजना अंतर्गत बढ़ी हुई सम्मान राशि भेजी जा चुकी है, बचे हुए सभी लाभुकों के खाते में कार्यक्रम के…
रांची। एचईसी आवासीय परिसर के दीर्घकालीन आवासों का नवीकरण एवं रजिस्ट्रेशन करने को लेकर एचईसी नागरिक परिषद व अन्य संगठनों की संयुक्त बैठक 4 जनवरी को होगी। अपराह्न 3 बजे से होने वाली यह बैठक सेक्टर 2 राजेंद्र भवन स्थित सीटू कार्यालय में होगी, जिसकी अध्यक्षता एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव करेंगे। यह जानकारी देते हुए उन्होंने कहा बैठक में एचईसी आवासीय परिसर के दीर्घकालीन आवासों का नवीकरण एवं रजिस्ट्रेशन करने, लीज आवासों का ट्रांसफर करने, शेष आवासों का पुनः एलटीएल स्कीम पर आवंटन करने, वर्षों से आवासीय परिसर में रहने वाले झुग्गी झोपड़ी दुकानदारों को स्थाई तौर पर…
