फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में जजों का खेल महाकुंभ, 9 हाईकोर्ट के 31 न्यायाधीश मैदान में

Ranchi News: रांची में शुक्रवार को न्यायपालिका और खेल का अनोखा संगम देखने को मिला, जब 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची में शुक्रवार को न्यायपालिका और खेल का अनोखा संगम देखने को मिला, जब 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी तथा भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान निक्की प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस खबर को भी पढ़ें : ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा रांची, 9 हाईकोर्ट के न्यायाधीश लेंगे हिस्सा

अपने संबोधन में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न्यायपालिका के सदस्यों को तनावपूर्ण दायित्वों के बीच संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

यह टूर्नामेंट 03 और 04 जनवरी 2026 तक खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के 09 विभिन्न उच्च न्यायालयों से आए 31 माननीय न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। इनमें झारखंड, इलाहाबाद, मद्रास, तेलंगाना, बॉम्बे, राजस्थान, केरल, कर्नाटक और ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश शामिल हैं।

प्रतियोगिता के दौरान चार श्रेणियों— मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में न्यायाधीश अपने खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

टूर्नामेंट के सुचारु आयोजन के लिए खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के लिए विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान जिला प्रशासन, रांची की भूमिका की विशेष सराहना की गई। न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग और कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री को सम्मानित किया।

यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि न्यायपालिका के भीतर आपसी सौहार्द, सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी सशक्त संदेश देता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram