Kolkota : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद जवाहर सरकार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है। जवाहर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इस फैसले की जानकरी दी। उन्होंने पत्र में आरजी कर अस्पताल में हुई घटना का जिक्र भी किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि घटना को लेकर सरकार के कदम अपर्याप्त हैं, जिससे वह बहुत आहत हैं जिसकी वजह से वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। एक्स पर लिखा-न्याय के लिए लोगों का साथ देने के लिए छोड़ रहा…
Author: Samsul Haque
Ghazipur : यूपी के गाजीपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते एक झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती महिला की नॉर्मल डिलीवरी के लिए एक के बाद एक कर आठ इंजेक्शन लगा दिए और फिर एक घंटे तक महिला को ऑटो में बैठाकर गड्ढों वाली सड़कों पर घुमाया। इसके बाद भी महिला की नॉर्मल डिलीवरी नहीं हुई तो महिला को दूसरे अस्पताल जाने को कह दिया। दूसरे अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से डिलीवरी करवाई गई तो नवजात की मौत हो चुकी थी। नॉर्मल डिलीवरी के लिए लगाए आठ इंजेक्शन, नवजात की मौत, मामला दर्ज मामला खुदाबख्शपुर गांव की रहने…
Jammu : जम्मू-कश्मीर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना नौगाम श्रीनगर की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेटा कैसे अपने मां-बाप को चप्पल से मारता है। यह पूरी घटना सड़क की है। बाप के हाथ में एक बैग है और बगल में मां खड़ी होती है, तभी बेटा अपने पांव से चप्पल निकालता है और मां-बाप पर चप्पल बरसाने लगता है। पिता खुद को बचाने की भी कोशिश करता है लेकिन हमला इतना तेज था की वह बच नहीं पाता है। मां…
Ranchi : रांची के एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मुंबई के कारोबारी मेहुल शाह का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती लेने के बाद छोड़ने के मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में श्वेतापति , बिलास मोहन मांजेकर, तौकिर शेख, सिद्धार्थ जैफ, बाबू पिल्ले उर्फ डब्लू और अभिषेक सिंह शामिल है। इनके पास से फिरौती की रकम में से कुल 31 लाख 79 हजार 500 रूपया , एक बेलोनो कार ,अलग-अलग कम्पनी के चार मोबाइल और एक मेड इन चाइना लिखा पिस्टल बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि 27 अगस्त की शाम…
Seraikela : बीजेपी से जुड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन का कोल्हान की धरती पर रविवार काे आगमन हुआ, जहां कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक और बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। हजारों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गम्हरिया, आदित्यपुर जमशेदपुर होते हुए उनके पैतृक आवास जिलिंगोड़ा की ओर रवाना हुआ। इस दौरान जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री का उनके समर्थकों एवं भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं, अपने स्वागत से अविभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों…
Tel Aviv : इजराइली सुरक्षा बलों ने रविवार को गाजा शहर रफाह की एक सुरंग से छह बंधकों के श’व बरामद किए हैं। इन्हें बीते साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए आतंकी हमले के दौरान बंधक बनाया था। इजरायल रक्षा बल ( आईडीएफ ) के अनुसार गाजा की एक सुरंग से 6 बंधकों के श’व बरामद किए गए हैं। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि गाजा से बरामद श’व 7 अक्टूबर को बंधक बनाए गए लोगों के हैं। इजरायली रक्षा बल आईडीएफ और शिन बेट के मुताबिक हमास ने कैद के दौरान इन छह बंधकों की हत्या की…
Ranchi : झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली ( Jharkhand Excise Constable Recruitment ) के लिए आयोजित दौड़ में 10 दिनों के दौरान अलग-अलग केन्द्रों पर करीब 10 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं। बताया जा रहा है की कई युवा लंबी दौड़ के लिए दवा का प्रयोग भी करते हैं। इस कारण ऐसी घटना हो रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 583 उत्पाद सिपाही के पदों पर नियुक्तियां निकाली थी। उत्पाद विभाग की बहाली की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में हजारों की संख्या में…
Tehran : तेहरान में हमास के चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद से ही ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की बातें सामने आती रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि अगले 48 से 72 घंटे में कुछ बड़ा हो सकता है। इजरायल पर ईरान कभी भी हमला कर सकता है। व्हाइट हाउस के सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने ये दावा किया है। हमले की स्थिति में इजरायल के साथ अमेरिका खड़ा है। किर्बी ने कहा कि अमेरिका किसी भी ईरानी हमले में इजराइल की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। किर्बी ने बताया कि हमले…
Ranchi : हेमंत सोरेन कैबिनेट में झामुमो विधायक रामदास सोरेन शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राज भवन में आयोजित समारोह में मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। चंपाई सोरेन के जेएमएम और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मंत्री पद खाली हो गया था। राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। झामुमो ने उनकी जगह घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन का नाम फाइनल किया है और इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया है। रामदास सोरन…
Patna : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं लाख कड़ाई के बावजूद परीक्षा माफिया धांधली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार माफियाओं ने सक्षमता परीक्षा के ऑनलाइन सेंटर के कंप्यूटर सिस्टम को रिमोट पर लेकर प्रश्नपत्र हल करने का प्रयास किया। एनी डेस्क ऐप के माध्यम से नौ सेंटरों के कम्प्यूटर को ऑनलाइन रिमोट पर (हैक करना) लिया गया था। इस बात की जानकारी जब डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, आइजी गरिमा मलिक और एसएसपी राजीव मिश्रा को मिली, तो उन्होंने तुरंत एक विशेष जांच टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी को सूचना मिली थी कि रवि भूषण ने…
Astana : नींद जब आती है तो इंसान को बिस्तर नहीं मिले तो वह जमीन पर ही सो जाता है लेकिन आपने कभी सुना है कि लोग घूमते फिरते सो जाते हों। जी हां, एक गांव ऐसा है जहां लोग चलते-चलते अचानक सो जाते हैं। इतना ही नहीं इस गांव के लोग कभी-कभी महीनों तक कुंभकरण की नींद सो जाते हैं। ऐसा क्यों होता है यह एक रहस्य है। सोवियत संघ से अलग हुए कजाकिस्तान का एक गांव कलाची है जो दुनिया भर में अपनी अजीबोगरीब घटना के लिए मशहूर है। यहां के लोग अचानक और लंबे समय तक सोने…
Tel Aviv : इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच चल अघोषित युद्ध के बीच इसका असर बाजार पर भी नजर आने लगा है। युद्ध की आशंका के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का भी संकेत दिया है। ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 37 सेंट तक बढ़ गई। यह 79.37 डॉलर प्रति बैरेल पर पहुंच गई है। वहीं अमेरिकी क्रूड फ्यूचर भी 36 सेंट्स बढ़ गया है। बता दें कि बीते 10 महीने से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी तनाव के बाद यह सबसे बड़ा हमला बताया जा…
New Delhi : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में कपिल सिब्बल घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष के तौर पर एक प्रस्ताव जारी किया था। इसमें उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप की घटना को बड़ी बीमारी बताया था। कहा जा रहा है कि प्रस्ताव एक जघन्य अपराध,सामान्य घटना में तब्दील होता नजर आ रहा है। इसको लेकर ही सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने कपिल सिब्बल को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कपिल सिब्बल से…
Hazaribagh : सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो की 13 लाख 94 हजार 82 महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में करीब 1 अरब 39 करोड़ रुपए से अधिक राशि का हस्तांतरण किया। रामगढ़ की 1 लाख से अधिक, हजारीबाग की 2 लाख 29 हजार से अधिक, कोडरमा की 99 हजार से अधिक, गिरिडीह की 2 लाख 95 हजार से अधिक, धनबाद की 2 लाख से अधिक एवं बोकारो की 2 लाख 26 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में योजना की पहली किस्त गई।…
East Singhbhum : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रहे चंपाई सोरेन के बगावती रुख के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके प्रति बड़ा बयान देकर सबको हैरत में डाल दिया है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिल्कुल स्पष्ट लहजे में कहा है कि चंपाई सोरेन से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वर्षों पुराने रिश्तों में कटुता की कोई जगह नहीं होती है।दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन पूर्व सांसद सुमन महतो की बेटी को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे थे। यहां सीएम हेमंत सोनारी स्थित आवास पहुंच मुख्यमंत्री सुमन महतो के परिवार से मिले।इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन परिसदन…
Seraikela : जेएएम ( JMM ) से नाराज चल रहे झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपना रास्ता अलग बनाने की घोषणा कर दी है। चंपई सोरेन ने सरायकेला में शक्ति प्रदर्शन के साथ ही साथ विरोधियों को कड़ा संदेश दिया। चंपाई सोरेन ने जनसभा में कहा कि पांच महीने सीएम की कुर्सी पर रहते हुए मैंने बेमिसाल काम कर दिखाए, जिसे लोग भूल नहीं सकते हैं। सरायकेला में जनता का अपार समर्थन देख पूर्व सीएम ने साफ कर दिया कि बहुत जल्द इसकी घोषणा करूंगा। चंपाई सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे काम शायद…
Jamshedur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार ( 20 अगस्त) को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो सीट वाला एक प्रशिक्षण विमान (Training aircraft) लापता हो गया, जिसके बाद उसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ‘अलकेमिस्ट एविएशन’ के एक इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट ने फ्लाइट ‘सेसना 152’ में दोपहर करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ने के बाद गायब हुए विमान का अब तक पता नहीं चल…
Dehradun : देहरादून में एक सात महीने के एक बच्चे के पेट में मानव भ्रूण पैदा हो गया। बच्चे का पेट अचानक बढ़ने लगा था, जिसको लेकर उसके परिजन परेशान थे। वहीं जब उन्होंने बच्चे को डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि बच्चे के पेट में भ्रूण है। हालांकि ऑपरेशन करने के बाद बच्चे के पेट से मानव भ्रूण को निकाल दिया गया है। मामले को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के मामले को फीटस-इन-फीटू कहा जाता है, जो कई लाख शिशुओं में किसी एक को होता है। चिकित्सकों का कहना है कि फीटस-इन-फीटू मानव भ्रूण…
Lucknow : यूपी के मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव में एनडीए की निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। मंत्री निषाद ने कहा, मोदीजी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में अति आत्मविश्वास और जनता के काम पूरा करने में विफलता के बड़ी वजह थी। इसकारण 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को उम्मीद से कम सीटें मिलीं। निषाद ने कहा, मेरा समुदाय उनके लिए काम करने में विफल रहने के कारण मुझ पर गुस्सा है। मैं उनसे कहता हूं कि मैं दृढ़ता से उनके लिए…
Dhaka : बांग्लादेश में खूनी बवाल के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया। आरक्षण की आंधी में शेख हसीना को कुर्सी चली गई। उन्हें बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी हैं। मगर भारत में भी उनकी मुसीबत उनका साथ नहीं छोड़ रही। अब उनके प्रत्यर्पण की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर विचार कर रही है। इस बीच खालिदा जिया के सिपहसालार ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। दरअसल, बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी ( BNP ) यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने भारत से शेख…
