अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान विजय कुजूर पिता- एमानुवेल कुजूर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम पैकू का रहने वाला था।मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुजूर पिछले 5 वर्षों से अपने ससुराल हर्रा में अपने ससुर जुलयूष तिग्गा के घर पर रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था और अक्सर आसपास भटकता रहता था।
बीते बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने विजय को हाथ में रस्सी लेकर आम के बगीचे की ओर जाते देखा था। संदेह होने पर परिजनों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार अहले सुबह को खोजबीन के दौरान ससुर ने विजय का शव बगीचे में एक फुटकल के पेड़ से लटका हुआ पाया।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना दी गई जहा थाना के एसआई राजेंद्र मण्डल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।मृतक के बड़े भाई बिलियम कुजूर ने बताया कि विजय की मानसिक स्थिति और शराब की लत के कारण उसने पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उस समय ग्रामीणों की सतर्कता के कारण उसकी जान बच गई थी।

