फॉण्ट कनवर्टर NEW

भोरे-भोरे कांपी धरती! असम समेत कई राज्यों में तेज भूकंप

India News: सोमवार की सुबह पूर्वोत्तर भारत में लोगों की नींद उस वक्त टूट गई, जब असम समेत कई राज्यों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। सुबह-सुबह आए इन झटकों से लोगों में डर का माहौल बन गया और कई इलाकों में लोग

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: सोमवार की सुबह पूर्वोत्तर भारत में लोगों की नींद उस वक्त टूट गई, जब असम समेत कई राज्यों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। सुबह-सुबह आए इन झटकों से लोगों में डर का माहौल बन गया और कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया। इसका केंद्र असम के मोरीगांव जिले के पास दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में था, जिस वजह से झटके दूर-दराज के इलाकों तक महसूस किए गए।

इस खबर को भी पढ़ें : भूकंप के तेज झटकों से दहला मैक्सिको; दो की मौत, राष्ट्रपति भवन खाली

रिपोर्ट्स के अनुसार मोरीगांव के अलावा सेंट्रल असम और आसपास के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह का समय होने और घना कोहरा छाया होने के कारण लोग अचानक घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि असम और पूरा पूर्वोत्तर भारत भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन में आता है। सोमवार सुबह आया भूकंप कोपिली फॉल्ट लाइन के पास बताया जा रहा है। इस इलाके में पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं, जिससे वैज्ञानिक और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए और आपात स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram