फॉण्ट कनवर्टर NEW

अमेरिका में भारतीय युवती की नृशंस ह’त्या, एक्स ब्वॉयफ्रेंड के घर से मिली लाश

World News: अमेरिका के मैरीलैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने वहां रह रहे भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। कई दिनों से लापता 27 वर्षीय भारतीय महिला निकिता गोडिशला का शव उसके पूर्व बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट से

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: अमेरिका के मैरीलैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने वहां रह रहे भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। कई दिनों से लापता 27 वर्षीय भारतीय महिला निकिता गोडिशला का शव उसके पूर्व बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकिता की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई थी।

पुलिस के अनुसार निकिता का शव उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट में मिला। शव पर चाकू से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे यह साफ हो गया कि मामला आत्महत्या या हादसे का नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का है। इस मामले के सामने आते ही हावर्ड काउंटी पुलिस ने अर्जुन शर्मा को मुख्य संदिग्ध घोषित कर दिया है।

इस खबर को भी पढ़ें : सिख युवती के साथ दो युवकों ने किया गलत…, कहा- ‘अपने देश वापस चली जाओ’

इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि अर्जुन शर्मा ने ही 2 जनवरी को पुलिस में निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने दावा किया था कि उसने निकिता को आखिरी बार 31 दिसंबर को अपने अपार्टमेंट में देखा था। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के तुरंत बाद अर्जुन शर्मा अमेरिका छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसी दिन उसने फ्लाइट पकड़ ली थी। इससे अधिकारियों को शक हुआ कि यह पूरी कार्रवाई पुलिस को गुमराह करने के लिए की गई थी।

अधिकारियों का मानना है कि निकिता की हत्या 31 दिसंबर की शाम को ही कर दी गई थी। पुलिस ने अर्जुन शर्मा पर फर्स्ट डिग्री और सेकंड डिग्री मर्डर के आरोप लगाए हैं और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है, लेकिन पुलिस इसे एक सोची-समझी साजिश मान रही है।

फिलहाल अमेरिकी जांच एजेंसियां और स्थानीय पुलिस आपसी सहयोग से आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर अमेरिका लाने की कोशिशें की जा रही हैं। यह मामला विदेश में रह रहे भारतीय युवाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और पूरे भारतीय समुदाय में गहरी चिंता का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram