Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत मटियाबांधी पंचायत में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें हजारों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में इस घोटाले की जानकारी दी। यह मामला तब सामने आया जब शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत स्कूलों में बीपीएल श्रेणी के बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पता चला कि जनवरी 2023 से अब तक पंचायत से जारी 4567 जन्म प्रमाण पत्रों…

Read More

Jharkhand News: देश में आतंकी हमलों की आशंका और पहलगाम में हुए हालिया हमले के बाद भारत सरकार ने नागरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाए हैं। इसी क्रम में 7 मई को पूरे देश में एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया जा रहा है। यह ड्रिल नागरिकों और प्रशासन की आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता को परखने के लिए की जाएगी। झारखंड राज्य में भी इस राष्ट्रव्यापी अभ्यास के तहत पांच जिलों — रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), गोड्डा और साहेबगंज — में ड्रिल आयोजित होगी। इसके अलावा बोकारो जिले के गोमिया क्षेत्र में भी विशेष रूप से यह…

Read More

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में भू-माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में कई ठिकानों से संदिग्ध दस्तावेजों के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। मोतिहारी मेयर के पति देवा गुप्ता और उनके करीबी सहयोगियों पर संगठित तरीके से अवैध संपत्ति अर्जित करने, जबरन जमीन हड़पने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले की प्राथमिकी शहर के नकछेद टोला निवासी संजय जायसवाल उर्फ धीरज के आवेदन पर नगर थाना में दर्ज की गई है। पुलिस ने छापेमारी…

Read More

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 (TRE 3.0) के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बीते कई महीनों से लंबित पड़े पूरक (सप्लीमेंट्री) परिणाम को लेकर किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया, पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाने की कोशिश की और लाठीचार्ज कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई महिला अभ्यर्थियों के साथ भी धक्का-मुक्की और कथित रूप से लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं। इसका वीडियो…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी जमीन खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े और वन भूमि के अनियमित स्थानांतरण से जुड़ी है। ED की आठ सदस्यीय टीम सुबह करीब आठ बजे बोकारो के चास स्थित राणा प्रताप नगर में कारोबारी महेश नागिया के घर पहुंची। महेश नागिया का नाम तेतुलिया मौजा की उस जमीन से जुड़ा है, जिसमें फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर बड़ी धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में महेश के संबंध अजहर…

Read More

India News: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना शहर की चमेली कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राजकुमारी (60) पत्नी रिछीपाल के रूप में हुई है। पूरा परिवार बेटे की शादी के लिए बारात लेकर झांसी, उत्तर प्रदेश गया हुआ था। उसी दौरान यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मंगलवार को राजकुमारी का शव घर के अंदर चारपाई पर मिला। गले में गमछा बंधा हुआ था, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात लूटपाट के…

Read More

India News: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट के सरगना सुशील कुमार उर्फ लाजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी के कारोबार में सक्रिय था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। यह मामला 2 मार्च 2025 को सामने आया था जब पुलिस ने परवाणू में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। पूछताछ में इन…

Read More

India News: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया है। अभियान में प्रतिबंधित संगठनों के 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और इंफाल पूर्वी जिले के केराओ वांगखेम और आसपास के इलाकों में कई प्रतिबंधित संगठनों कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप), पीएलए और केसीपी (अपुनबा) के 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने अभियान से कई राइफलें, गोला-बारूद, मांग पत्र, आधार कार्ड, युद्ध उपकरण समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने…

Read More

India News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते भारत सरकार ने आातंकवाद और उसे पालने वालों को माकूल जवाब देने के साथ ही सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। इसके चलते देश के प्रमुख जिलों में 7 मई को एक बड़ा मॉक ड्रिल (सुरक्षा अभ्यास) आयोजित किया जा रहा है, जो 1971 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। देश में होने जा रहे बड़े स्तर के इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को किसी भी संभावित युद्ध या आतंकी हमले…

Read More

Bihar News: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। वहीं अब बिहार पर भी आतंकी खतरा मंडराने लगा है। बिहार में आतंकी खतरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन से लेकर जिला अधिकारी तक अलर्ट पर हैं और हर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। आने वाले दिनों में सुरक्षा से जुड़े सभी उपायों को और कड़ा किया जाएगा। उधर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सुरक्षा को लेकर कड़ा अलर्ट जारी किया…

Read More

India News: पाकिस्तान मारे दहशत के बेसुध हो रहा है। कौन उसके देश में घुस रहा है इसकी उसे खबर ही नहीं हो पाती। जब पाकिस्‍तान की सेना और वहां के राजनेता भारत को गीदड़ भभकियां देने में जुटे थे, उसी वक्‍त प्रतिबंध के बावजूद दो भारतीय प्‍लेन पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस में घुस गए। पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस में दाखिल होने वाले इन दो इंडियन प्‍लेन्‍स में एक एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-191 थी, जबकि दूसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की 6ई- 1481 थी। दोनों फ्लाइट भारत से खाड़ी देख के लिए उड़ी थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 अप्रैल को…

Read More

Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो एवं उनकी पत्नी व भाजपा की पूर्व सांसद आभा महतो सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने भतीजे की रिसेप्शन में शामिल होकर लौट रहे थे। कार खेत में जा घुसी, टल गया बड़ा हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा-सारायकेला मार्ग पर सामने से आ रहे एक भारी वाहन से बचने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे के वक्त कार उनके भतीजे चला रहे थे। वाहन असंतुलन के…

Read More

India News: पंजाब पुलिस ने आतंक के बड़े मंसूबों पर पानी फेरते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। शहीद भगत सिंह नगर जिले के टिब्बा नंगल-कुलार रोड के नजदीक स्थित घने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर यह संयुक्त अभियान चलाया था। इस सर्च ऑपरेशन में…

Read More

India News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं) और डीपीएसई परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष परीक्षा परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास ‘समत्व भवन’ से परीक्षा परिणाम जारी किए और छात्रों को शुभकामनाएं दीं। 10वीं में 76.22% और 12वीं में 74.48% विद्यार्थी सफल इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 76.22 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षा में 74.48 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की।…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के रनिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना सोमवार देर रात की है, जब एक भूखा जंगली हाथी बनई पंचायत के मनातू गांव में घुस आया और घुरन महतो के घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस हमले में घुरन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा देवी को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब गांववाले गहरी नींद में सो रहे थे। तभी जंगली हाथी गांव में दाखिल हुआ और सीधे…

Read More

Jharkhand News: शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दूल्हा बनने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हृदयविदारक घटना सोमवार रात पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के विजय तारा पेट्रोल पंप के पास हुई। बाइक से शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे 26 वर्षीय अविनाश कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अविनाश कुमार छतरपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी बसंत राम का पुत्र था। वह अपने दोस्त चंदन कुमार के साथ बाइक से निकला था। दुर्घटना में…

Read More

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास हुआ, जब बारातियों से भरी स्कॉर्पियो मक्का लदी एक ट्रैक्टर से जा टकराई। मिली जानकारी के अनुसार, सभी बाराती पूर्णिया जिले के कोसकीपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ये सभी ढिबरा गांव (रुपौली थाना क्षेत्र) के निवासी थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की…

Read More

Bihar News: NEET परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक मेडिकल छात्र को अररिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आर्थिक अपराध इकाई, पटना के निर्देश पर की गई। आरोपी की पहचान एस.के. फैज उर्फ शेख फैज, पिता शेख रौशन अली के रूप में हुई है, जो अररिया के इस्लामनगर वार्ड संख्या 27 का निवासी है। फैज बांग्लादेश के सिलहट स्थित नॉर्थ ईस्ट मेडिकल कॉलेज का चतुर्थ वर्ष का छात्र है। पुलिस की पूछताछ में फैज ने बताया कि उसने 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा अररिया से पास की और…

Read More

India News: मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में दो मुस्लिम युवतियों ने समाज की पारंपरिक रूढ़िवादी सोच को चुनौती देते हुए सनातन धर्म को अपनाया और अपनी मर्जी से हिंदू युवकों को जीवनसाथी चुनकर नया अध्याय रचा। यह विवाह संस्कार खंडवा स्थित पवित्र नर्मदा तट पर स्थित ऐतिहासिक महादेवगढ़ शिव मंदिर में संपन्न हुआ, जहां वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली निषात शेख, सनातन धर्म में दीक्षा लेकर मेघना बन गईं और उन्होंने छत्तीसगढ़ के ही कमलजीत सिंह मेहरा से विवाह किया। दूसरी युवती अमरीन खान, जो खंडवा जिले के जसवाड़ी…

Read More

Bihar News: आज जब भारत तेजी से वैश्विक मंच पर आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, तब भी लोक संस्कृति हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोक जीवन की परंपराएं, रीति-रिवाज, जीवनशैली और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने के लिए ‘सीता महोत्सव 2025’ एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है। यह महोत्सव 10 मई को सीतामढ़ी के जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य मां सीता के लोकजीवन में योगदान और भारतीय संस्कृति में उनके स्थान को पुनः स्मरण कराना है। हिन्दुस्थान समाचार समूह…

Read More