Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»स्पेन में दिल दहला देने वाला रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 21 की मौ’त
World

स्पेन में दिल दहला देने वाला रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 21 की मौ’त

स्पेन के कोर्डोबा में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 21 लोगों की मौत, 75 घायल। जानिए हादसे की वजह और रेस्क्यू की पूरी कहानी।
By Samsul HaqueJanuary 19, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: स्पेन में रविवार शाम एक भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। कोर्डोबा प्रांत के एडमुज गांव के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। यह हादसा इस सदी का स्पेन का सबसे घातक रेल हादसा माना जा रहा है।

हादसा रविवार शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ। जानकारी के मुताबिक मलागा से मैड्रिड जा रही निजी कंपनी Iryo की हाई-स्पीड ट्रेन का पिछला हिस्सा अचानक पटरी से उतर गया। उसी समय दूसरी दिशा से आ रही Renfe की ट्रेन उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस खबर को भी पढ़ें : बिहार में बड़ा रेल हादसा: नदी के पुल पर मालगाड़ी बेपटरी, 5 डिब्बे नीचे गिरे

बताया जा रहा है कि पहली ट्रेन में करीब 300 और दूसरी में लगभग 200 यात्री सवार थे। स्पेन के परिवहन मंत्री Óscar Puente ने पुष्टि की है कि अब तक 21 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

आंदालूसिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष Juanma Moreno ने बताया कि घायलों में से 15 की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त ट्रेन में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने मंजर को डरावना बताया। ट्रेन में सफर कर रहे पत्रकार साल्वाडोर जिमेनेज ने कहा कि टक्कर के समय ऐसा लगा मानो तेज भूकंप आ गया हो। चीख-पुकार के बीच यात्रियों ने आपातकालीन हथौड़ों से खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की।

घटनास्थल दूर-दराज इलाके में होने के बावजूद स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने घायलों को कंबल और पानी मुहैया कराया। इसके बाद स्पेनिश सेना, रेड क्रॉस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

इस खबर को भी पढ़ें : मेक्सिको में मौ’त की रफ्तार: पटरी से उतरी ट्रेन, 13 की मौ’त और 100 लहूलुहान!

यह हादसा इसलिए भी चौंकाने वाला माना जा रहा है क्योंकि जिस ट्रैक पर दुर्घटना हुई, उसका नवीनीकरण हाल ही में मई महीने में किया गया था और ट्रैक पूरी तरह सपाट बताया जा रहा है। वहीं पटरी से उतरने वाली ट्रेन भी सिर्फ चार साल पुरानी थी। टक्कर के बाद रेनफे ट्रेन के पहले दो डिब्बे पटरी से उतरकर करीब चार मीटर गहरी ढलान में जा गिरे।

इस दर्दनाक हादसे पर स्पेन के प्रधानमंत्री Pedro Sánchez, राजा Felipe VI और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष Ursula von der Leyen ने गहरा शोक व्यक्त किया है। स्पेन, जो अपने 3100 किलोमीटर लंबे हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए दुनिया में सुरक्षित माना जाता है, वहां इस हादसे ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : रेल पुल के पिलर धंसे, पहले निकली राजधानी एक्सप्रेस फिर रोकी गई मेमू ट्रेन

फिलहाल मैड्रिड और आंदालूसिया के बीच रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें करीब एक महीने का समय लग सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

RECENT ADDA.

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.