फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेल-सड़क से ही होता है विकास, कटिहार से अमृत भारत ट्रेन रवाना

Bihar News: किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए रेल और सड़क मार्ग बेहद जरूरी हैं। यह बात सांसद तारिक अनवर ने रविवार रात कटिहार जंक्शन पर कही। वे गाड़ी संख्या 15671/15672 कामाख्या–रोहतक–कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस (उद्घाटन विशेष) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए रेल और सड़क मार्ग बेहद जरूरी हैं। यह बात सांसद तारिक अनवर ने रविवार रात कटिहार जंक्शन पर कही। वे गाड़ी संख्या 15671/15672 कामाख्या–रोहतक–कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस (उद्घाटन विशेष) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

रविवार रात साढ़े दस बजे कटिहार जंक्शन रेलवे स्टेशन से इस नई ट्रेन को सांसद तारिक अनवर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस मौके पर कटिहार के डीआरएम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तम्बाकुवाला और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस खबर को भी पढ़ें : कोहरे का ‘ब्लैकआउट’: 87 ट्रेनें बेपटरी, राजधानी-अमृत भारत 7 घंटे लेट!

अपने संबोधन में तारिक अनवर ने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है और आज़ादी के बाद से रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में माल ढुलाई का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा आज भी रेल के माध्यम से होता है, जो अर्थव्यवस्था में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है। रेलवे सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने वाला सबसे बड़ा माध्यम है और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को आजीविका देता है। उन्होंने कहा कि कटिहार से नई ट्रेनों की शुरुआत क्षेत्रीय विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे व्यापारियों, मजदूरों और सामान्य यात्रियों को लाभ मिलेगा। खासकर हरियाणा के रोहतक जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र तक कम खर्च में और आरामदायक यात्रा संभव हो सकेगी।

सांसद तारिक अनवर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रेल विकास में योगदान को भी याद किया। उन्होंने भारत सरकार और रेलवे प्रशासन का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में कटिहार रेलवे का और अधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ से न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि कटिहार और आसपास के इलाकों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram