Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ट्रंप की टैरिफ धमकी से सोना-चांदी रिकॉर्ड पर, निवेशकों की दौड़
World

ट्रंप की टैरिफ धमकी से सोना-चांदी रिकॉर्ड पर, निवेशकों की दौड़

By Samsul HaqueJanuary 19, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकी के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की ओर रुख किया, जिससे दोनों धातुएं एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

घरेलू वायदा बाजार MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना रिकॉर्ड 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी ने 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम का अब तक का उच्चतम स्तर छू लिया।

खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा 2,438 रुपये यानी 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 1,44,955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा 13,062 रुपये यानी 4.54 फीसदी उछलकर 3,00,824 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक तेज रही। स्पॉट सोना 1.6 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 4,700 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा और बाद में 4,670 डॉलर के आसपास स्थिर हुआ। इस दौरान सोने ने अपना अब तक का सबसे ऊंचा स्तर भी दर्ज किया।

बाजार में तेजी उस वक्त और बढ़ गई जब ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका यूरोप के आठ देशों से आने वाले सामान पर तब तक ज्यादा टैक्स लगाएगा, जब तक अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की अनुमति नहीं मिलती। इस बयान के बाद European Union के देशों ने जवाबी कदमों की तैयारी शुरू कर दी, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटी उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री के मुताबिक, वैश्विक राजनीतिक अस्थिरता, अमेरिका की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव सोने की कीमतों को लगातार समर्थन दे रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद भी सोने और चांदी को मजबूती दे रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। डॉलर में अस्थिरता और अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ से जुड़ा फैसला बाजार की दिशा तय कर सकता है। तकनीकी तौर पर सोने को 1,41,650 से 1,40,310 रुपये के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,44,150 से 1,45,670 रुपये के बीच रेजिस्टेंस देखा जा रहा है।

चांदी के लिए 2,85,810 से 2,82,170 रुपये प्रति किलो का स्तर सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 2,94,810 से 2,96,470 रुपये पर रेजिस्टेंस है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स चांदी 93 डॉलर के आसपास बनी हुई है और हाल ही में 94.30 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती मांग के चलते लंबी अवधि में चांदी की कीमतों को मजबूती मिल सकती है। हालांकि, कुछ निवेशकों की मुनाफावसूली से कीमतों में अस्थायी गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!

June 2, 2026

हज 2026: मक्का में सेना की मिलिट्री परेड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

May 22, 2026

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सुलग उठा बोलीविया; हिंसा के विरोध में नागरिकों ने निकाली बड़ी रैली

May 21, 2026

RECENT ADDA.

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026

‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!

June 2, 2026

महंगे फाउंडेशन के बाद भी चेहरा दिखता है केकी? अपनाएं ये 4 जादुई सीक्रेट्स!

June 2, 2026

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!
  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!
  • ‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!
  • महंगे फाउंडेशन के बाद भी चेहरा दिखता है केकी? अपनाएं ये 4 जादुई सीक्रेट्स!
  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.