Ranchi News: महेंद्र सिंह धोनी यानी माही न सिर्फ क्रिकेट के मैदान में अपने खेल के लिए मशहूर हैं, बल्कि कार और बाइक प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्हें रांची की सड़कों पर अपनी नई ब्रैंड न्यू कार चलाते देखा गया। धोनी इस वीडियो में Citroën Basalt Dark Edition कार चलाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वह इस कार की डिलीवरी लेने वाले भारत के पहले व्यक्ति हैं। फ्रांसीसी कार निर्माता Citroën के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर माही को यह सम्मान मिला है।…
Author: Samsul Haque
World News: गाजा में इजराइली ने फिर हवाई हमले किए हैं जिसमें कम से कम 67 आम लोगों की मौत हो गई है। यह हमला हालिया सप्ताहों में सबसे घातक माना जा रहा है। गाजा सिटी के उत्तरी हिस्से में समुद्र तट के पास स्थित एक लोकप्रिय कैफे पर इजराइल ने बमबारी की, जब वहां महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ जमा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक बिना किसी चेतावनी के विमान ने हमला किया जिससे वहां भूकंप जैसी स्थिति बन गई। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कैफे में लोग पूरी तरह सामान्य थे कि अचानक सब कुछ…
Jharkhand News: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, ममता वाहन सेवा के संचालक उज्ज्वल सिन्हा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. सतीश ने उनके ₹25,000 के बकाया बिल पर हस्ताक्षर करने के लिए उनसे ₹4,000 की रिश्वत मांगी। शिकायत के बाद एसीबी ने पहले मामले की गोपनीय जांच की और जब आरोप सही पाया गया, तब टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार…
तेलंगाना भाजपा के फायरब्रांड नेता और गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस निर्णय ने तेलंगाना की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस्तीफे की मुख्य वजह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर उनकी नाराजगी बताई जा रही है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को भेजा, जिसमें उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं टी राजा सिंह ने अपने दो पन्नों के इस्तीफे में लिखा, “मैं यह पत्र भारी मन और गहरी चिंता…
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में 24 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिनमें सबसे अहम प्रस्ताव था — मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम (सीतामढ़ी) के विकास के लिए 882.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति। पुनौराधाम बनेगा धार्मिक पर्यटन का केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि पुनौराधाम को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरह विकसित किया जाएगा। इसके तहत धार्मिक, पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य…
Jharkhand News: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। घटना बिरसा चौक के पास हुई, जब प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी अपने दुकान से घर लौट रहे थे। तभी तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें चाकू और पिस्तौल दिखाकर उनका बैग लूट लिया। बैग में करीब 1.5 किलो सोने के जेवरात और ₹50,000 नकद थे। वारदात के बाद अपराधी पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो…
Jharkhand News: शहर के नईसराय इलाके में एक मनचले युवक की शर्मनाक हरकत उस पर भारी पड़ गई। एक नाबालिग लड़की से बार-बार छेड़खानी और फोन कर परेशान करने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक उसका पड़ोसी पीयूष है, जो काफी समय से उसे स्कूल आते-जाते फब्तियां कसता था। युवक की इन हरकतों से परेशान होकर लड़की डर के मारे घर से बाहर निकलना बंद कर चुकी थी। पीयूष ने यहीं तक सीमित नहीं रखा। उसने किसी तरह लड़की का…
Jharkhand News: झारखंड में आदिवासी समाज के महानायकों सिदो-कान्हू के वंशजों पर हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी की घटना ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। इस घटना के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आदिवासी सुरक्षा परिषद के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता रमेश हांसद ने किया। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “झारखंड सरकार केवल आदिवासियों के नाम पर राजनीति और वोटबैंक तैयार करती है, लेकिन जब आदिवासी अपने पूर्वजों के…
Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। 2025 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को धार दे रहे हैं। खासकर सत्ता पक्ष यानी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की गतिविधियों में अचानक आए बदलाव ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। इस बार चर्चा की सबसे बड़ी वजह बनी है जदयू के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगाना। यह पहली बार है जब जदयू कार्यालय में मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संयुक्त तस्वीर सार्वजनिक रूप से और…
Jharkhand News: खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में संचालित बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल को अब नई दिशा और ऊर्जा मिलने वाली है। बिहार के सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रांतोष कुमार दास ने इस स्कूल को गोद लेने की घोषणा की है। उन्होंने यह ऐलान मंगलवार को स्कूल परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान किया। सेवानिवृत्त IG पी.के. दास वर्तमान में भागलपुर में एक संग्रहालय का भी संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे बीकेबी स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग देंगे, ताकि यहां के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे एक…
Jharkhand News: आज मंगलवार की सुबह बहरागोड़ा-बारिपदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक प्रोपलीन गैस से भरे टैंकर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। यह घटना जामशोला के पास स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप घटी, जहां टैंकर खड़ा था। टैंकर से गैस रिसते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। जैसे ही गैस रिसाव की जानकारी प्रशासन को मिली, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को…
Bihar News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। वक्फ संपत्तियों को लेकर उनके द्वारा संसद में पारित कानून को “कूड़ेदान में फेंकने” की बात कहने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर RJD और तेजस्वी यादव पर सीधे निशाना साधा। शरिया कानून की चाहत?गौरव भाटिया ने कहा कि RJD और तेजस्वी यादव अब समाजवादी नहीं, बल्कि “नमाजवादी” बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RJD तुष्टिकरण की…
India News: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंडी जिले में सोमवार रात को कई जगहों पर बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी। करसोग उपमंडल के तहत एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग लापता हैं। डीएसपी करसोग ने इस हादसे की पुष्टि की है। वहीं मंडी जिला के गोहर क्षेत्र के स्यांज गांव में नाले में आई बाढ़ के कारण नौ लोग लापता हो गए हैं। मां-बेटी को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। बारिश से मंडी जिले में जनजीवन…
India News: तेलंगाना में संगारेड्डी जिले में पशम्यलारम में ‘सिगाची इंडस्ट्रीज’ के दवा संयंत्र में सोमवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलबे को हटाते समय उसके नीचे कई शव मिले हैं। मलबे से 31 शवों को निकाला गया है, जबकि तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव अभियान अब भी जारी है। सीएम करेंगे घटनास्थल का दौरा तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने बताया कि सीएम ए रेवंत रेड्डी मंगलवार को दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। इससे पहले…
Ranchi News: भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन इस वर्ष 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई को है और इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार सावन में खास बात यह है कि चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिन्हें लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पंडित मनोज पांडेय ने बताया कि इस बार सावन की शुरुआत गुरु आदित्य योग में हो रही है, जो बेहद शुभ माना जाता है। सावन सोमवार व्रत की तिथियां इस प्रकार हैं—14 जुलाई (प्रथम), 21 जुलाई (द्वितीय), 28 जुलाई (तृतीय)…
India News: यात्रियों को रेलवे अब बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। यदि कोई टिकट बुक करता है और वह वेटिंग में दिखा रहा है तो कैंसल होने के बाद भी पूरा रिफंड नहीं मिलता है। इसकी वजह होती है कि रेलवे क्लर्क फीस के तौर पर कुछ पैसा काट लेता है। यह चार्ज अलग-अलग क्लास के मुताबिक 30 से 60 रुपए तक होता है। इससे यात्रियों डबल झटका लगता है। एक तरफ उनका टिकट कन्फर्म नहीं होता तो दूसरी तरफ रिफंड भी कटकर मिलता है। अब ऐसी स्थिति से लोगों को बचाने के लिए रेलवे इस फीस…
Bihar News: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयरपोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। इस ई-मेल में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट पर बम रखा गया है और वह जल्द ही फटने वाला है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया गया। पूरे एयरपोर्ट की गहन तलाशी, कुछ संदिग्ध नहीं मिलाजैसे ही धमकी की सूचना मिली, हवाई अड्डा प्रशासन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पूरे परिसर…
World News: दुनिया भले ही अमेरिका को सुपर पावर माने, लेकिन ईरान ने फिर एक बार उसे कड़ी चुनौती दी है। अमेरिका और इज़राइल द्वारा लगातार हमलों और दबाव के बावजूद ईरान का परमाणु कार्यक्रम न केवल ज़िंदा है, बल्कि कुछ ही महीनों में परमाणु बम बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका है। यह चौंकाने वाला खुलासा संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने किया है। IAEA प्रमुख ने तोड़ी ट्रंप की “जीत” की कहानीपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने ईरान के सभी परमाणु ठिकानों को ध्वस्त…
India News: दिल्ली सहित देश के सभी बड़े शहरों की हवा में एक नए और अदृश्य खतरे की मौजूदगी सामने आई है। ये खतरा है वोलेटाइल आर्गनिक कंपाउड (वीओसी) हवा में घुलने वाला ऐसा रसायन जो कैंसर जैसे गंभीर रोगों का कारण बन सकते हैं और वातावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नई शोध में गंभीर चेतावनी एक नई स्टडी में पूर्व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अपर निदेशक डॉ. एस. के. त्यागी ने वीओसीकी निगरानी और नियंत्रण को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।वीओसी वे कार्बनिक यौगिक हैं जो हवा में तेजी से…
World News: कट्टर इस्लामिक देश सऊदी अरब, जिसे अपनी परंपराओं और धार्मिक अनुशासन के लिए जाना जाता है, वहां अब एक नया सामाजिक संकट उभर रहा है। देश में तेजी से ऐसे युवाओं की संख्या बढ़ रही है जो शादी नहीं करना चाहते। हैरानी की बात ये है कि इस सूची में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। इस बदलते सामाजिक व्यवहार को देखकर सरकार भी चिंतित हो गई है और उसने इस विषय पर अध्ययन के लिए एक विशेष पैनल का गठन किया है। पैनल की रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?पैनल द्वारा किए…
