फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

पाक की शर्मनाक हार टली! फहीम अशरफ ने नीदरलैंड के मुंह से छीनी जीत

Colombo, (Sri Lanka): टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में नीदरलैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के मजबूत बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ दी थी। एक समय ऐसा लग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Colombo, (Sri Lanka): टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में नीदरलैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के मजबूत बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ दी थी। एक समय ऐसा लग रहा था कि टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर होने वाला है, लेकिन फहीम अशरफ की जुझारू पारी ने पाकिस्तान की लाज बचा ली और टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।

नीदरलैंड की सधी हुई बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (37 रन) और बास डी लीडे (30 रन) की पारियों की बदौलत टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके, जबकि अबरार अहमद और सईम अयूब ने 2-2 विकेट लेकर डच टीम को 150 के अंदर रोकने में मदद की।

ताश के पत्तों की तरह ढहा पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। सईम अयूब (24) और कप्तान सलमान आगा (12) जल्दी पवेलियन लौट गए। साहिबजादा फरहान ने 47 रनों की शानदार पारी खेलकर पारी को संभाला, लेकिन उनके आउट होते ही विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। पाकिस्तान ने महज 114 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे और जीत काफी दूर नजर आ रही थी।

फहीम अशरफ बने ‘संकटमोचक’

जब पाकिस्तान हार की कगार पर खड़ा था, तब फहीम अशरफ ने मोर्चा संभाला। आखिरी 2 ओवरों में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी। 19वें ओवर में मिले एक जीवनदान का फायदा उठाते हुए फहीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 29 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाकर 19.3 ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। शाहीन अफरीदी ने अंत में उनका बखूबी साथ निभाया। डच टीम की ओर से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन वे अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत नहीं दिला सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram