फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा नगर परिषद चुनाव: 22 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, देखें पूरी लिस्ट

Chatra: चतरा नगर परिषद चुनाव का रण अब पूरी तरह सज चुका है। शुक्रवार, 7 फरवरी को समाहरणालय में गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अविन्द कुमार ने सभी 22 प्रत्याशियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra: चतरा नगर परिषद चुनाव का रण अब पूरी तरह सज चुका है। शुक्रवार, 7 फरवरी को समाहरणालय में गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अविन्द कुमार ने सभी 22 प्रत्याशियों को उनके आधिकारिक प्रतीक चिन्ह सौंपे। चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया और अब शहर की गलियों में ‘चिन्ह’ के साथ प्रचार का शोर तेज होने वाला है।

किसे क्या मिला: दिलचस्प है चुनाव चिन्हों की लिस्ट : इस बार प्रत्याशियों को काफी रोचक चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। प्रमुख प्रत्याशियों की बात करें तो अताउर रहमान को ‘एयर कंडीशन’ मिला है, जबकि अभिषेक कुमार ‘छड़ी’ के साथ मैदान में हैं। हिमांशु कुमार को ‘बांसुरी’ और पप्पू यादव को ‘कैमरा’ आवंटित हुआ है। वहीं, महिला प्रत्याशी लक्ष्मी शुक्ल ‘कंप्यूटर माउस’ के जरिए अपनी किस्मत आजमाएंगी।

अन्य प्रत्याशियों के चिन्ह इस प्रकार हैं:

  • अमन कुमार: चूड़ियां

  • मो. आशिक: बैट्री टॉर्च

  • मो. इरफान आलम: बेंच

  • जमुना प्रसाद: बिस्किट

  • मो. तनवीर अख्तर: बक्शा

  • दिनेश कुमार: बाल्टी

  • वीरेंद्र दास: सीसीटीवी कैमरा

  • राजबीर: चपाती रोलर

  • विद्यासागर आर्य: घन

  • शंकर प्रसाद: हीरा

  • सुदेश कुमार: बिजली का खंभा

निष्पक्ष चुनाव की अपील : चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान निर्वाची पदाधिकारी अविन्द कुमार ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन 22 प्रतीकों में से चतरा की जनता किसे अपना ‘अध्यक्ष’ चुनती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram