Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Jhsrkhand News: झारखंड में मानसून का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में जहां औसतन 13.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं शनिवार और रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। रांची समेत 12 जिलों के लिए अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। प्रभावित जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला,…

Read More

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर अपराध की आग में झुलस उठी है। कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि रविवार देर रात एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। खगौल थाना क्षेत्र में डीएवी स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने स्कूल संचालक अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अजीत कुमार की उम्र लगभग 50 वर्ष थी और वे मुस्तफापुर के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे एक निजी स्कूल का संचालन करते थे। घटना उस समय हुई जब वे किसी कार्य से बाहर निकले थे।…

Read More

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जनसुराज पार्टी का हाथ थाम लिया। राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित ‘डिजिटल योद्धा समागम’ कार्यक्रम में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रशांत किशोर के साथ जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह भी मौजूद थे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर…

Read More

India News: मुंबई हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। राणा ने खुलासा किया है कि उसके सहयोगी डेविड कोलमैन हेडली ने लश्कर-ए-तैयबा के साथ कई आतंकी प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लिया था, जो मुख्य रूप से एक जासूसी नेटवर्क के रूप में काम करता था। जैश और आईएसआई के बीच गहरे सांठ-गांठ का किया खुलासा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने राणा के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने 2008 के हमले से पहले मुंबई के कई अहम स्थानों की रेकी की थी। राणा ने अपने इमिग्रेशन बिजनेस के जरिए…

Read More

Bihar News: लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएम मोदी के हनुमान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सियासी शिगूफा से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करते रहे हैं। शाहाबाद के भोजपुर में उन्होंने सभा की। सारण में रविवार को उन्होंने सभाओं में एक कॉमन बात कही कि वे विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एनडीए को मजबूत बनाने के लिए वे खुद विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उनकी बातों से एनडीए समर्थक कन्फ्यूज है। वे समझ नहीं पा रहे कि चिराग जब सभी सीटों पर लड़ेंगे तो एनडीए के बाकी दल क्या करेंगे। लोजपा अगर सभी सीटों पर लड़ेगी तो…

Read More

Bihar News: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 7,468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ भवन में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने समारोह में मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने सभी नवचयनित महिला कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। सीएम ने यह भी कहा कि…

Read More

World News: पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिकस शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर जोरदार हमला बोला और दोहरे मापदंडों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई देश आतंकवाद का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समर्थन करता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पहलगाम हमले का हवाला देकर पाकिस्तान पर सीधा निशाना पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्त संदेश देते हुए कहा, कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो अमानवीय और कायराना हमला हुआ, वह मानवता पर हमला था। ऐसी…

Read More

Ranchi News: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के 14 जिलों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर राजधानी रांची में देखने को मिला, जहां भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। इससे यातायात ठप हो गया और लोगों को अपने दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रांची में जलभराव से हालात विकट रांची में जल स्रोत, जैसे नदी, नाले और डैम लबालब भर गए हैं। भारी बारिश की वजह से कई घरों में पानी घुस…

Read More

World News: पाकिस्तान के कराची शहर में बीते जून महीने में करीब 60 छोटे-बड़े भूकंप आए। इल भूकंपों की तीव्रता भले ही कम रही हो, लेकिन लोगों की नींद, सुकून और मानसिक शांति सब कुछ उड़ा ले गए। यहां का सबसे बड़ा शहर कराची इन दिनों धरती के लगातार कांपते झटकों से थर्राया हुआ है। सिंध प्रांत के इस औद्योगिक और वित्तीय केंद्र में 2 जून से 22 जून के बीच दर्जनों बार धरती डोली। पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक, इनमें से सबसे ज्यादा 33 भूकंप मलीर इलाके के आसपास महसूस किए गए। कायदाबाद, लांधी, गदप, डीएचए सिटी, डीएचए कराची…

Read More

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित धलभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत स्थित बॉस कॉलोनी में बीती रात (4 जुलाई) को चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। विशाल चंद्र नामाता के घर से चोरों ने करीब 4.90 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली, जिसमें सोने-चांदी के गहने और नगद रुपये शामिल हैं। चोरों ने घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कमरे की आलमारी से गहने और पैसे निकाले गए, उसी में विशाल चंद्र नामाता अपनी पत्नी के साथ सोए हुए थे। घर में कुल पांच सदस्य और एक…

Read More

Jharkhand News: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़क व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। एमजीएम अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग और साकची स्थित चंडीनगर के मुख्य सड़क पर मंगलवार रात अचानक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह धंस गया। सड़क में इतना बड़ा गड्ढा बन गया है कि उसमें कोई भी बड़ा वाहन, यहां तक कि ट्रक भी समा सकता है। इससे क्षेत्रवासियों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसकर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया…

Read More

Ranchi News: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्थित पुष्पांजलि पैलेस भवन में शनिवार को CID ने एक कथित शिक्षण संस्थान पर छापा मारा। यह संस्थान बिना किसी अधिकृत बोर्ड के संचालित हो रहा था। CID की टीम जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, वहां मौजूद युवाओं में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के संदेह में की गई है। मौके से दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। लगभग दस वाहनों में सवार होकर आई CID टीम ने पूरी…

Read More

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर CM नीतीश कुमार ने शनिवार को CM आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। हाल के दिनों में लगातार हो रही हिंसात्मक घटनाओं और हत्या की वारदातों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल है। विपक्ष लगातार CM नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा कर रहा है और जनता के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है। CM नीतीश कुमार ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण…

Read More

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसमें एक शादी की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। शुक्रवार देर शाम हरगोविंदपुर गांव से बारात सिरसौल (बदायूं) के लिए रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दूल्हा सूरज (19) अपने परिवार के 9 अन्य लोगों के साथ कार में सवार था। जब बारात गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची, तभी जनता इंटर कॉलेज की दीवार से तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में…

Read More

India News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरनकोट के बेहरामगला के पास मरहा इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान तीन हथगोले, बीस जिंदा गोलियां, एक वायर कटर, चाकू, चार्जिंग केबल और बैटरी बरामद की गई हैं। इन वस्तुओं से साफ है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। यह तलाशी अभियान गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किया गया था। मौके पर सुरक्षा…

Read More

World News: कभी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी रहे टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क के बीच एक बार फिर तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। मस्क ने हाल ही में ट्रंप के इस बिल की आलोचना करते हुए इसे आर्थिक रूप से आत्मघाती और पुराने उद्योगों को बढ़ावा देने वाला बताया। दूसरी ओर, ट्रंप ने मस्क पर पलटवार करते हुए कहा कि मस्क को मिलने वाली इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को खत्म किया जा सकता है, और बिना सरकारी मदद के उनकी कंपनियां बंद हो सकती हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा,…

Read More

Bihar News: बिहार सरकार महिला तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगातार अहम फैसले ले रही है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को घोषणा की कि मुजफ्फरपुर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेकनिक कॉलेज परिसर में 200 बेड वाले छात्रावास भवन के निर्माण के लिए ₹17.88 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अंतर-संचालित योजना के तहत किया जाएगा। भवन G+3 स्ट्रक्चर (चार मंजिला) में बनेगा, जिससे छात्राओं को आधुनिक और सुरक्षित रहने की सुविधा मिलेगी। सम्राट चौधरी ने इसे बिहार…

Read More

India News: पुणे के कोंधवा इलाके में एक 22 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल महिला से बलात्कार के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। महिला ने दावा किया था कि एक कूरियर डिलीवरी एजेंट ने उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि यह आरोप महिला ने अपने पुरुष मित्र पर गुस्से में आकर लगाया था, जिसे उसने पहले कूरियर डिलीवरी बॉय बताया था। महिला से बलात्कार के मामले में हैरान करने वाला हुआ खुलासा पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला ने बताया कि वह उस दिन शारी‎रिकि संबंध के लिए तैयार नहीं…

Read More

India News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मौजूदा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है और अब पार्टी नए अध्यक्ष की नियुक्ति की दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। खास बात यह है कि इस बार महिला नेतृत्व को लेकर संभावना पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद की रेस में कुल छह नाम चर्चा में हैं, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष नेता शामिल हैं। तीन पुरुष दावेदारों की बात करें तो: धर्मेंद्र…

Read More

World News: त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन आज दुनियाभर में एक सांस्कृतिक संगम के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्पेन से करीब 6000 किलोमीटर दूर स्थित इस शहर का नाम ‘पोर्ट ऑफ स्पेन’ क्यों है? यह सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में छिपी एक दिलचस्प कहानी है, जो भारत से भी जुड़ी हुई है। स्पैनिश राज और नाम की शुरुआत दरअसल, ‘पोर्ट ऑफ स्पेन’ नाम स्पैनिश भाषा से लिया गया है। इस शहर का पुराना नाम था प्यूर्टो डी लॉस एस्पानोलेस जिसका अर्थ होता है ‘स्पैनियार्ड्स का…

Read More