Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की। तमोलिया स्थित बारी कॉलोनी में नशा विरोधी अभियान के तहत दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर और लगभग पांच हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर दो युवक भागने लगे, जिससे उन पर संदेह हुआ। तत्परता…
Author: Samsul Haque
India News: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे ने सदन की कार्यवाही को बाधित कर दिया है। शुक्रवार को एक बार फिर जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर विपक्षी दलों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सत्र को दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। इस हंगामे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताते हुए विपक्षी सांसदों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जनता ने जो अवसर आपको दिया है, उसे नारेबाजी और तख्तियों में बर्बाद न करें। प्रश्नकाल लोकतंत्र की आत्मा होता है, इसे बाधित करना जनआकांक्षाओं…
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां बीएलओ सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत शिक्षक सत्यजीत कुमार सिंह की ब्रेनहेमरेज से मौत हो गई। वे कटिहार सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नीचा टोला, दलन पश्चिम पंचायत में 2014 से पंचायत शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। निर्वाचन आयोग द्वारा 26 जुलाई 2025 से राज्यभर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत सत्यजीत कुमार को बीएलओ पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। परिजनों का आरोप है कि इस ड्यूटी के दौरान प्रखंड और जिला प्रशासन द्वारा अत्यधिक…
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत भागलपुर जिले में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 2,44,612 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले जिले में 24,04,414 वोटर दर्ज थे, लेकिन संशोधन के बाद यह संख्या 21,55,802 रह गई है। हटाए गए नामों में 62,852 मृत मतदाता, 1,25,388 स्थानांतरित मतदाता और 26,566 डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। सभी गलत प्रविष्टियों…
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी अंचल के धुरियाही पंचायत के वार्ड संख्या 3, 4, 5 और 6 में गंगा नदी का कटाव एक बार फिर से ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गया है। पांच घरों पर संकट आ चुका है और कई परिवारों को अपने झोंपड़ी समेटकर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अंचल अधिकारी, मनिहारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को पॉलीथीन शीट मुहैया कराई गई है और सभी को नदी किनारे से हटकर सुरक्षित…
Patna News: बिहार में मानसून एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 1 से 7 अगस्त तक राज्य में मानसून की तेज गतिविधियां देखने को मिलेंगी। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों – औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और बेगूसराय के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों के…
Ranchi News: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार, 1 अगस्त से शुरू हो गया है। सात अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कुल पांच कार्यदिवस निर्धारित किए गए हैं। पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने एक भावनात्मक और प्रेरणादायक भाषण देकर सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, “यह सदन केवल बहस का मंच नहीं है, बल्कि जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की महान परंपरा में यह सदन आमजन की उम्मीदों और जरूरतों का संवाहक है। ऐसे में यहां विधेयकों पर गंभीर, सार्थक और रचनात्मक बहस होनी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों…
Ranchi News: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार, 1 अगस्त से शुरू हो गया है। यह सत्र 1 से 7 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल पांच कार्यदिवस निर्धारित किए गए हैं। मानसून सत्र की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के अभिभाषण से हुई। उन्होंने सदन को आगामी कार्यसूची की जानकारी दी और सत्र की शुरुआत में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आगामी 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की तरफ से कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों पर…
Jharkhand News: सिख समुदाय के धार्मिक और शैक्षणिक उत्थान को समर्पित 55वां गुरमत सिख्या कैंप आगामी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो में आयोजित किया जाएगा। यह सात दिवसीय विशेष शिविर कोलकाता की सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन तथा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को गुरमत ज्ञान, सिख इतिहास, रहत मर्यादा, गुरमुखी लिपि और गुरबाणी की गहन जानकारी देना है। आयोजन में देशभर के नामचीन सिख विद्वान भाग लेंगे, जो प्रतिभागियों को आध्यात्मिक और नैतिक दृष्टि से सशक्त बनाएंगे। इस बार…
Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन रांची राजभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से वायुसेना के विशेष विमान द्वारा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। दुर्गापुर से राष्ट्रपति सीधे धनबाद स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) पहुंचेंगी, जहां वे संस्थान के 45वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। इस खास मौके पर राष्ट्रपति आईआईटी के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगी। साथ ही, वे 20 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां…
Patna News: चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आम लोगों को राहत देने वाले फैसले ले रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत मिड डे मील रसोइयों, नाइट वॉचमैन और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने में इन कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है। इन्हीं के योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सम्मानजनक मानदेय देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि:…
India News: भारत के गुरुग्राम में फ्लैट की कीमतें आसमान छू रही हैं। खासकर प्रीमियम सेगमेंट के घर इतने महंगे हो गए हैं कि बुर्ज खलीफा के फ्लैट के रेट भी इससे कम हैं। बीते कुछ सालों में मिलेनियम सिटी गुरुग्राम का रियल एस्टेट मार्केट तेजी से आगे बढ़ा है। यह देखकर बड़ी-बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां अपने लग्जरी प्रोजेक्ट लेकर आईं और सारे फ्लैट बिक भी गए है। अब सवाल उठता है कि क्या गुरुग्राम में फ्लैट लेना बुर्ज खलीफा से भी महंगा है। फ्लैट्स की कीमतें 75 करोड़ से शुरू होकर 190 करोड़ रुपये तक गुरुग्राम के प्रीमियम प्रोजेक्ट्स…
मुझे अपने ही देश में आतंकवादी घोषित कर दिया गया, 13 दिनों तक अमानवीय यातनाएं दी गईं- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर India News: महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले के सभी सात आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट ने निर्दोष बरी कर दिया। जिन सात आरोपियों को बरी किया गया है उनमें भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मेजर रमेश शिवाजी उपाध्याय, समीर शरद कुलकर्णी, अजय एकनाथ राहिरकर, प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, सुधाकर उदयभान धर द्विवेदी तथा सुधाकर ओंकारनाथ चतुर्वेदी। जब फैसला आने के बाद भावुक हो गई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर फैसला आने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भावुक…
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग 1 अगस्त 2025 को राज्यभर में मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारना और अद्यतन करना है। यह प्रारूप अस्थायी होगा, जिसमें लोग अपने नाम की जांच कर सकेंगे और यदि कोई गलती है तो उस पर दावा या आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बड़े स्तर पर आंकड़ों की छंटनी की है। राज्य के कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ लोगों ने गणना फॉर्म…
Bihar News: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहली बार अपने पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा कि “समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ों का स्नेह-आशीर्वाद, संस्कार और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाते हैं।” इन तस्वीरों में तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री यादव, बेटी कात्यायनी और बेटे इराज लालू यादव के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में तेजस्वी कभी अपनी बेटी को गोद में लिए हैं तो कभी बेटे इराज को प्यार करते…
Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में बिहियां रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। स्टेशन के पास की झाड़ियों में एक युवती अर्धनग्न हालत में मिली। युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है और आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना हुई है। स्थानीय लोगों ने जब युवती को इस हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित निकालकर अपने साथ ले गई। घटनास्थल से ही एक…
Bihar News: बिहार के जमुई और लखीसराय की सीमा पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी छात्र थे और एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। वे लखीसराय में परीक्षा देने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब छह लोगों को लेकर जा रहा सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार तीन छात्रों की घटनास्थल पर…
Bihar News: राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। सिपाही-चालक अशोक कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले अशोक कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत थे और पुलिस लाइन में बड़े बेटे अजीत कुमार के साथ रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद, बुद्धा कॉलोनी थाने की टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पंखे से लटका मिला और…
Entertainment News: अमेरिका की मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को हाल ही में डिनर करते देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात 28 जुलाई 2025 की रात मॉन्ट्रियल के ले वायलोन रेस्त्रां में हुई। मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कैटी पेरी और ट्रूडो एक ही टेबल पर आमने-सामने बैठे बातचीत करते दिख रहे हैं। दोनों को साथ देखकर लोगों में उनके बीच रोमांस की अटकलें तेज हो गई हैं। यह डिनर एक निजी डेट जैसा लग रहा था, लेकिन दोनों अकेले नहीं थे। उनके साथ कई…
Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रही हैं। अपने दौरे के पहले दिन यानी 31 जुलाई को वे देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी, वहीं दूसरे दिन यानी 1 अगस्त को वे धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-ISM) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। देवघर में राष्ट्रपति का पहला दिन राष्ट्रपति मुर्मू 31 जुलाई को दोपहर 12:20 बजे कोलकाता से विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा 1 बजे AIIMS देवघर पहुंचेंगी। संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह की…
