फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में फिर उड़ी ‘बच्चा चोर’ की अफवाह, बेकाबू भीड़ से बाल-बाल बची महिला

Bokaro: बोकारो जिले में इन दिनों ‘बच्चा चोर’ की अफवाह किसी जंगल की आग की तरह फैल रही है। ताजा घटना बालीडीह थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके की है, जहां शुक्रवार सुबह एक सेल्स कार्यकर्ता महिला को स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पकड़

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: बोकारो जिले में इन दिनों ‘बच्चा चोर’ की अफवाह किसी जंगल की आग की तरह फैल रही है। ताजा घटना बालीडीह थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके की है, जहां शुक्रवार सुबह एक सेल्स कार्यकर्ता महिला को स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पकड़ लिया। गनीमत रही कि कुछ समझदार ग्रामीणों ने समय रहते महिला को पंचायत भवन के एक कमरे में बंद कर दिया, जिससे वह हिंसक भीड़ का शिकार होने से बच गई।

पंचायत भवन के बाहर उग्र हुई भीड़

जैसे ही महिला के पकड़े जाने की खबर फैली, मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ इतनी उग्र थी कि वे पंचायत भवन के दरवाजे पीट रहे थे और महिला को उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

पूछताछ में खुली असलियत

पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि 35 वर्षीय महिला धनबाद के रानीगंज की निवासी है और डीएनएक्स कंपनी में सेल्स वीमेन के रूप में कार्यरत है। वह घर-घर जाकर चायपत्ती और अन्य घरेलू सामान बेचती है। उसने अपने बैग से कंपनी के उत्पाद और पहचान पत्र पुलिस को दिखाए। महिला ने बताया कि वह अपनी बहन के पास सेक्टर-11 आई हुई थी और काम के सिलसिले में इलाके में घूम रही थी।

4 दिन में 4 घटनाएं: पुलिस प्रशासन सख्त

बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) हरविंदर सिंह ने इस स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए आम लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। अगर कोई संदिग्ध दिखता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में यह चौथी ऐसी घटना है। इससे पहले एलएच कॉलोनी, सेक्टर-12, तुपकाडीह और चास में भी निर्दोष लोगों को बच्चा चोर समझकर पीटा जा चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram