फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटानगर में ‘ऑपरेशन नारकोस’ का बड़ा प्रहार: 16 किलो गांजे के साथ दो धरे गए

Jamshedpur: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन नारकोस’ के अंतर्गत की गई कार्रवाई में 16 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन नारकोस’ के अंतर्गत की गई कार्रवाई में 16 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

इस खबर को भी पढ़ें : टाटानगर स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 6 किलो से ज्यादा माल जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज आलम और नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र अंतर्गत भीतहा थाना के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा के रूपरा रोड स्टेशन से गांजा लेकर ट्रेन के माध्यम से टाटानगर पहुंचे थे। यहां से उन्हें पटना होते हुए बेतिया ले जाकर आपूर्ति करनी थी।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुटी के निर्देश पर गुरुवार रात आरपीएफ उड़नदस्ता दल द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इस मामले में दोनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए अग्रिम प्रक्रिया में लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसकी जड़ें कहां तक फैली हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram