फॉण्ट कनवर्टर NEW

किम जोंग उन का उत्तराधिकारी तय! 13 साल की बेटी संभालेगी उत्तर कोरिया की कमान

Seoul, (South Korea): उत्तर कोरिया के रहस्यमयी और सख्त शासन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने दावा किया है कि तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी, किम जू ऐ को

अपनी भाषा में पढ़ें

Seoul, (South Korea): उत्तर कोरिया के रहस्यमयी और सख्त शासन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने दावा किया है कि तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी, किम जू ऐ को आधिकारिक तौर पर अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। एजेंसी ने यह जानकारी वहां के सांसदों को देते हुए बताया कि जू ऐ की हालिया सार्वजनिक सक्रियता महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि भविष्य की कमान संभालने की एक ट्रेनिंग है।

बीजिंग दौरा और ‘नंबर-2’ की हैसियत

हाल ही में किम जू ऐ अपने पिता के साथ चीन के दौरे पर देखी गई थीं। यह उनका पहला आधिकारिक विदेशी दौरा था, जिसे विशेषज्ञों ने सत्ता परिवर्तन के संकेत के रूप में देखा। बीजिंग रेलवे स्टेशन पर पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी जू ऐ ने दुनिया को संदेश दे दिया कि विदेश में भी उन्हें उत्तर कोरिया का ‘नंबर-2’ माना जा रहा है। एनआईएस के मुताबिक, उनकी उपस्थिति अब देश की सैन्य परेडों से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च तक में अनिवार्य होती जा रही है।

पार्टी सम्मेलन पर टिकीं दुनिया की नजरें

खुफिया एजेंसी अब इस बात पर नजर रखेगी कि क्या जू ऐ इसी महीने होने वाले पार्टी सम्मेलन में शामिल होती हैं। यह उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है, जो हर पांच साल में एक बार होता है। अगर वह यहाँ नजर आती हैं, तो यह उनकी दावेदारी पर अंतिम मुहर जैसा होगा। दक्षिण कोरियाई सांसद ली सोंग-क्वेन के अनुसार, जू ऐ अब ‘ट्रेनिंग’ के दौर से निकलकर ‘घोषणा’ के चरण में पहुंच चुकी हैं।

घोड़सवारी और स्कीइंग की शौकीन है ‘भावी तानाशाह’

किम जोंग उन अपने परिवार को हमेशा से बेहद गोपनीय रखते आए हैं। किम जू ऐ पहली बार 2022 में दुनिया के सामने आईं और तब से उनकी छवि एक ताकतवर उत्तराधिकारी के रूप में गढ़ी जा रही है। बताया जाता है कि वे घर पर ही पढ़ाई करती हैं और उन्हें घुड़सवारी, तैराकी और स्कीइंग का जबरदस्त शौक है। उत्तर कोरिया के इतिहास में यह पहली बार होगा जब सत्ता की बागडोर किसी महिला के हाथ में जा सकती है, जिसने पड़ोसी देशों और अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है।

इस खबर को भी पढ़ें : इधर ईरान को ट्रंप ने कहा, गुडलक….उधर तानाशाह ने ईरान का कर दिया समर्थन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram