फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा: धू-धू कर जल उठे खेत, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर टाला बड़ा हादसा

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित खेतों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते व्यापक रूप ले लिया और लपटें तेजी

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित खेतों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते व्यापक रूप ले लिया और लपटें तेजी से आसपास के इलाकों की ओर बढ़ने लगीं। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ गोप मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा तथा एसीसी प्रबंधन को इसकी सूचना दी। अग्निशमन दल के पहुंचने में विलंब होता देख उन्होंने स्थानीय युवकों और ग्रामीणों को संगठित कर स्वयं मोर्चा संभाल लिया।

ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग 70 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया। इसके बाद ACC Adani Group की ओर से अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और शेष आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : चिरैया में किसान का खलिहान जलकर खाक — असामाजिक तत्वों की करतूत से गरीब परिवार बर्बाद

आग बुझाने के अभियान में दिनेश मुंडा, रामकिशन पूर्ती, चारकु मुंडा, अर्जुन मुंडा, जुन्तुल हांसदा, विजय मुंडा, तुराम बारी, हरीश मुंडा, उत्तम कुमार, कृष्णा पान, अमन मुंडा, मोरा मुंडा और जितेंद्र गोप समेत कई ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयास और तत्परता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram