World News: जॉर्जिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित फोर्ट स्टीवर्ट सैन्य अड्डे पर गोलीबारी की घटना में पांच सैनिक घायल हो गए हैं। बेस में सुबह 11:04 बजे (स्थानीय समय) लॉकडाउन लगाया गया और दोपहर में इसे पूरी तरह हटा लिया गया। फोर्ट स्टीवर्ट सैन्य अड्डे पर अंधाधुंध फायरिंग में 5 सैनिक घायल फोर्ट ने बताया कि घायल सैनिकों का मौके पर इलाज किया गया और फिर विन आर्मी कम्युनिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि दोपहर तक सभी पीड़ितों की हालत स्थिर है और उनके ठीक होने की उम्मीद है। फोर्ट स्टीवर्ट, जो सवाना शहर से लगभग 64…
Author: Samsul Haque
World News:आयरलैंड में भारतीयों पर नस्लीय हमले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना में 6 साल की एक भारतीय मूल की बच्ची पर कुछ लड़कों के समूह ने बेरहमी से हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के खेल रही थी और मां अंदर अपने 10 महीने के बेटे को दूध पिलाने गई थीं। कुछ ही मिनटों बाद बच्ची रोती हुई घर लौटी और वो इतनी डरी हुई थी कि अपनी मां को ये बता तक नहीं पाई कि उसके साथ क्या हुआ। हालांकि बच्ची के दोस्तों ने बताया कि कुछ…
World News: सूडान की वायुसेना ने दारफूर के न्याला एयरपोर्ट पर एक बड़ा हमला बोला, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक विमान पूरी तरह तबाह हो गया। सूडान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस विमान में कोलंबिया के भाड़े के सैनिक सवार थे और इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनकी सरकार यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में कितने कोलंबियाई मारे गए। उन्होंने लिखा, ‘हम देखेंगे कि क्या उनके शवों को वापस लाया जा सकता है।’ पेट्रो…
Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में पारंपरिक रूप से श्राद्ध कर्म की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुखाग्नि देने के बाद तीन कर्म की परंपरा का विधिवत निर्वहन किया। नेमरा गांव में आयोजित इस पारंपरिक श्राद्ध संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए और धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। तीन कर्म के इस कार्यक्रम में परिवार और स्थानीय ग्रामीणों की भावनात्मक भागीदारी देखने को मिली। मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी इस…
India News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले स्थित बसंतगढ़ इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इलाके के कंडवा के समीप एक CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 03 CRPF जवानों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 अन्य घायल हो गए। CRPF का वाहन खाई में गिरा, 03 जवानों की मौत, 12 घायल जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 03 जवानों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 जवान घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उधमपुर के बसंतगढ़…
World News: अफ्रीकी देश घाना एक बार फिर गहरे शोक में डूब गया है। गुरुवार को देश की सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें दो केंद्रीय मंत्रियों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना को घाना सरकार ने राष्ट्रीय त्रासदी घोषित करते हुए पूरे देश में झंडे आधे झुका दिए हैं। यह घटना घाना में बीते एक दशक की सबसे गंभीर हवाई दुर्घटनाओं में गिनी जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर राजधानी अकरा से उड़ान भरकर उत्तर-पश्चिमी दिशा में स्थित अशांति क्षेत्र की ओर जा रहा…
Ranchi News: झारखंड में मानसून ने इस वर्ष अधिकांश जिलों में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराई है। पाकुड़ को छोड़कर राज्य के सभी 23 जिलों में औसत से कहीं अधिक बारिश हुई है, जिससे किसानों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर, पाकुड़ जिले में अब भी सूखे की आशंका बनी हुई है, क्योंकि वहां सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सिर्फ पाकुड़ में बना सूखे का संकट! मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से छह अगस्त 2025 तक झारखंड में औसतन 571.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में 817.4 मिमी…
Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अंतिम यात्रा के दौरान उनका पूरा परिवार, हजारों की संख्या में समर्थक और झारखंड की आत्मा जैसे मौजूद थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को अंतिम विदाई देते समय पारंपरिक रीति से मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूरे नेमरा गांव में मातम पसरा था लेकिन साथ ही एक गौरव की भावना भी थी। नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की…
Patna News: पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिले के पांच प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी ने बिहार में बाढ़ का संकट गहरा दिया है, जिसका सीधा असर पटना जिले के मनेर, दानापुर, पटना सदर, बाढ़ और मोकामा प्रखंडों पर पड़ा है। इस भयावह स्थिति के कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों ने अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 50,000 से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में आ…
India News: उत्तरकाशी, उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं ने महाराष्ट्र के कई परिवारों को गहरी चिंता में डाल दिया है। अब तक की जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 16 पर्यटक लापता हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने पुष्टि की है कि जिले के 19 लोग उत्तरकाशी क्षेत्र में थे, जिनमें से सिर्फ तीन से संपर्क हो पाया है। बाकी 16 लोगों की कोई खबर नहीं है। इनमें जलगांव की आरोही मेहरा भी शामिल हैं, जिन्होंने बताया कि बाढ़ के समय स्थानीय ग्रामीणों और…
India News: उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को आई अचानक बाढ़ और मलबे की तबाही ने वैज्ञानिकों और मौसम विशेषज्ञों को चौंका दिया है। समुद्र तल से 2,745 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस गांव में कुछ ही मिनटों में सब कुछ तहस-नहस हो गया। इस घटना को शुरुआत में बादल फटने से जोड़ा गया, लेकिन बाद में भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों और रिपोर्ट ने यह दावा खारिज कर दिया। दरअसल, उस समय धराली के आसपास किसी भी मौसम केंद्र ने बादल फटने जैसी तीव्र वर्षा दर्ज नहीं की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि…
World News: देश हो या विदेश लड़कियां सोलो ट्रैवेलिंग पसंद करती हैं। उन्हें अगर अच्छे एक्सपीरियंस मिलते हैं तो कुछ बुरे अनुभव भी मिलते हैं। कुछ ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ जो थाईलैंड से जापान घूमने गई थी उसने अपने साथ हुई घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया है कि लड़कियों को सावधान रहने की जरूरत है। थाईलैंड से जापान घूमने गई लड़की ने सोशल मीडिया पर दी घटना की जानकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम नताली है जो मार्च के महीने में जापान घूमने गई थी। वैसे तो सब कुछ अच्छा था,…
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकियों ने दक्षिण एशिया के भू-राजनीतिक परिदृश्य में नई हलचल मचा दी है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की हाल की वाशिंगटन यात्रा और उसके बाद बीजिंग दौरे ने न केवल भारत को चिंतित कर दिया है, बल्कि चीन को भी इस्लामाबाद के साथ अपने दशकों पुराने रिश्ते की मजबूती पर विचार करने को मजबूर किया। चीनी रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान भले ही अमेरिका के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन वह चीन के साथ अपने गहरे संबंधों को…
India News: मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर हिल स्टेशन माथेरान में अभी भी चल रही ब्रिटिशकालीन हाथ रिक्शा सेवा आखिरकार बंद होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी लाइसेंसधारी हाथ रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार की होगी। खबर है कि मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई की अध्यक्षता वाली पूर्ण पीठ ने राज्य सरकार को अगले 6 महीनों में इस अमानवीय सेवा को बंद करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को दिया आदेश, माथेरान में अमानवीय हाथ रिक्शा पूरी तरह बंद करें बताया गया है कि…
Bihar News: पुनौराधाम (बिहार) में माता जानकी के भव्य मंदिर का शिलान्यास शुक्रवार, 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह मंदिर अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बिहार के मिथिला क्षेत्र के पुनौराधाम में बनाया जा रहा है। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम की भव्यता और धार्मिक महत्ता को देखते हुए देशभर से श्रद्धालु, संत-महात्मा और विशिष्ट अतिथि जुटेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें देश के 21 प्रमुख तीर्थ स्थलों की मिट्टी और 31 पवित्र नदियों का जल उपयोग में लाया जाएगा।इसके अलावा जयपुर से विशेष चांदी…
Bihar News: बिहार के जमुई जिले में देर रात एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। खैरा प्रखंड के हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर छापेमारी कर यह अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित और तैयार हथियारों के साथ-साथ हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं। इस छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी सतीश सुमन ने किया। पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ रेड की और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. खुर्शीद…
Bihar News: बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर नया निर्णय लेते हुए कहा है कि अब शिक्षकों को अपनी पसंद के तीन जिलों का विकल्प देने का अवसर मिलेगा और उसी के आधार पर उनका ट्रांसफर किया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस फैसले को सरकार की एक अहम पहल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि हाल ही में शिक्षकों के अंतर जिला ट्रांसफर की…
Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह देश के तीन प्रमुख शहरों—रांची, कोलकाता और मुंबई—में 750 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन लिया। ED की टीमें इन शहरों के कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं। रांची में एक ही समय पर 6 स्थानों पर कार्रवाई की गई, जिनमें पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट का एक फ्लैट भी शामिल है। ED की टीमें सुबह-सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ED ऑफिस से रवाना हुईं और तयशुदा ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कार्रवाई का यह दूसरा चरण है, जिसमें जीएसटी घोटाले से…
Bihar News: बिहार के जमुई जिले का एक मजदूर उस वक्त हैरान रह गया जब उसके बैंक खाते में अचानक 37 अंकों की एक बड़ी रकम आ गई। जयपुर में प्लंबर का काम करने वाले टेनी मांझी ने जब मंगलवार सुबह अपने अकाउंट का बैलेंस चेक किया, तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। उसके खाते में ₹100135600000000500100235600000028884 की रकम दिखाई दे रही थी। टेनी ने तुरंत अपने पिता कालेश्वर मांझी को यह जानकारी दी, जो जमुई जिले के अचहरी गांव में रहते हैं। पिता ने जब बेटे का मोबाइल गांववालों को दिखाया तो हर कोई दंग रह गया।…
Jharkhand News: अपने सपनों का घर खरीदने की उम्मीद लेकर वास्तु विहार पहुंचे बृजभूषण तिवारी को आज गहरा धोखा महसूस हो रहा है। आरा, बिहार निवासी और हजारीबाग में पेट्रोल पंप कर्मचारी के रूप में कार्यरत बृजभूषण ने बताया कि उन्होंने लगभग 44 लाख रुपये में घर खरीदने का सौदा किया था। कंपनी ने 14 महीने के अंदर निर्माण पूरा कर घर देने का वादा किया था, लेकिन 18 महीने बीत जाने के बाद भी घर का निर्माण अधूरा है। बृजभूषण ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान कई बार एक्स्ट्रा लागत के नाम पर पैसे वसूले गए। कभी उन्हें…
