Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»किम जोंग उन से भी ज्यादा क्रूर है बहन किम यो जोंग? ‘डेविल वुमन’ से कांपते हैं अफसर
World

किम जोंग उन से भी ज्यादा क्रूर है बहन किम यो जोंग? ‘डेविल वुमन’ से कांपते हैं अफसर

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग को अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में 'डेविल वुमन' बताया गया है; मामूली विवाद और असहमति पर वे बड़े अधिकारियों को मौत की सजा देने के लिए कुख्यात हैं।
By Samsul HaqueFebruary 20, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Pyongyang, (North Korea): उत्तर कोरिया के विवादित शासक किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग अपने भाई से भी अधिक अप्रत्याशित और निर्दयी साबित हो रही हैं। कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों और विशेषज्ञों ने उन्हें ‘ब्लडथर्स्टी डेमन’ (खून की प्यासी दानव) और ‘डेविल वुमन’ जैसे उपनाम दिए हैं। किम यो जोंग, पूर्व नेता किम जोंग-इल की सबसे छोटी संतान हैं और लंबे समय से देश की राजनीतिक मशीनरी में सबसे प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं।

सिर्फ ‘इरिटेट’ करने पर दी फांसी

अमेरिकी विशेषज्ञ सुंग-यून ली की किताब “दी सिस्टर: नॉर्थ कोरियाज किम यो जोंग” में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, किम यो जोंग ने कई उच्चाधिकारियों को सिर्फ इसलिए मौत की सजा दिलवा दी क्योंकि वे उन्हें चिढ़ा रहे थे या उनकी नीतियों से असहमत थे। साल 2021 में कई अधिकारियों को ‘इरिटेट’ (परेशान) करने के आरोप में फांसी पर चढ़ा दिया गया। उत्तर कोरिया के भीतर अधिकारी उनसे इस कदर डरते हैं कि उन्हें गुपचुप तरीके से ‘डेविल वुमन’ पुकारते हैं।

मुस्कान के पीछे परमाणु बटन का खतरा

प्रोपेगेंडा की मास्टर मानी जाने वाली किम यो जोंग अपनी जहरीली बयानबाजी और धमकियों के लिए कुख्यात हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष को ‘मुंह बंद रखने’ की चेतावनी दी थी और अमेरिका को ‘इंपीरियलिस्ट डॉग’ कहकर अपमानित किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि वह मुस्कुराते हुए बात करती हैं, लेकिन उनका हाथ हमेशा परमाणु बटन के करीब रहता है। 2022 के बाद से वह लगातार प्री-एम्प्टिव न्यूक्लियर स्ट्राइक की धमकियां दे रही हैं।

सत्ता पर कब्जे की तैयारी?

हालांकि किम जोंग उन ने अपनी 13 वर्षीय बेटी किम जू-ये को उत्तराधिकारी के रूप में पेश करने के संकेत दिए हैं, लेकिन पार्टी और सेना पर किम यो जोंग की पकड़ कहीं अधिक मजबूत है। दक्षिण कोरिया की इंटेलिजेंस के पूर्व अधिकारियों का मानना है कि मौका मिलते ही किम यो जोंग सत्ता पर कब्जा कर सकती हैं। वे राज्य मामलों के आयोग में बड़े फैसले लेती हैं और यह तय करती हैं कि देश में कौन जिएगा और कौन मरेगा। मासूम चेहरा और सधी हुई मुस्कान के पीछे छिपी उनकी क्रूर नीतियां उन्हें दुनिया की सबसे रहस्यमयी और खतरनाक महिला बनाती हैं।

Read more: किम जोंग उन का उत्तराधिकारी तय! 13 साल की बेटी संभालेगी उत्तर कोरिया की कमान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.