World News: अंतरिक्ष में जाना किसी ख्वाब से कम नहीं होता है। वहीं अगर यहां कोई शादी कर ले तो वह एस ऐसा होगा जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। आज से ठीक 22 साल पहले स्पेस में एक शादी रचाई गई थी, लेकिन दूल्हा-दुल्हन चाहकर भी वहां सुहागरात नहीं मना सके। बता दें 10 अगस्त 2003 को रूसी कॉस्मोनॉट यूरी मालेनचेंको (Yuri Malenchenko) ने अंतरिक्ष से शादी रचाई थी, जिसे दुनिया देखती रह गई। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सवार यूरी ने अमेरिकी दुल्हन एकातेरिना दमित्रिएव (Ekaterina Dmitriev) से सैटेलाइट शादी की। उनकी दुल्हन उस समय टेक्सास में…
Author: Samsul Haque
India News: भारतीयों की जीवनशैली और खर्च की प्राथमिकताएं अब बदल चुकी हैं। एक समय था जब विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना उनका सबसे बड़ा सपना होता था, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। भारतीय अब विदेशों में शिक्षा से ज्यादा यात्रा पर पैसा लुटा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2009-10 में जहां भारतीयों का झुकाव उच्च शिक्षा की ओर था, वहीं 2024-25 तक खर्च यात्रा पर होने लगा। यह खर्च इतना ज्यादा है कि बीते 15 सालों में इसमें करीब 1000 गुना की बढ़ोतरी हुई है। लोगों की बदल रही जीवनशैली, शिक्षा से ज्यादा यात्रा पर लुटा…
World News: अफगानिस्तान में तालिबान ने लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन कुछ लड़कियों ने हार नहीं मानी और पढ़ाई जारी रखने के लिए तकनीक का सहारा लिया। इन्हीं में से एक हैं 24 साल की लड़की सोदाबा जो फार्माकोलॉजी की छात्रा थीं। 2021 में तालिबान के आने के बाद महिलाओं के पार्क, जिम जाने और ज्यादातर नौकरियां करने पर रोक लगा दी थी साथ पढ़ाई पर भी पाबंदी लगा दी थी। सिखी कंप्यूटर कोडिंग, अब लड़िकयों को पढ़ने खुल गई ऑनलाइन यूनिवर्सिटी इस पाबंदी से निराश सोदाबा ने रास्ता खोजा। उन्हें अपनी ही भाषा दारी…
India News: कोलकाता आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता के पिता ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नवान्न अभियान के दौरान उनकी पत्नी पर पुलिस ने जानलेवा हमला किया। उन्होंने ईमेल के माध्यम से शेक्सपियर सरणी थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता के अनुसार, यह हमला न केवल पूर्वनियोजित था, बल्कि इसका मकसद उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल करना था। पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनकी पत्नी के सिर…
Ranchi News: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में 16 अगस्त 2025 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और मटका फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर तैयारियां जोरों पर हैं और भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष यह पावन पर्व 16 अगस्त (शनिवार) को है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया…
UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही ने अपनी नई-नवेली पत्नी की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल गेट चौकी के पास रविवार देर रात हुई। आरोपी सिपाही गामा निषाद, जो पुलिस विभाग में कार्यरत है, ने 2 अगस्त 2025 को अपनी प्रेमिका माया (24) से लव मैरिज की थी। शादी के महज 10 दिन बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई थी। बताया जा रहा है कि गामा को अपनी पत्नी…
Jharkhand News: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 145.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का असर साफ दिखाई दिया। तोरपा में 104.5 मिमी, जामताड़ा में 96.8 मिमी, शिकारीपाड़ा में 90.2 मिमी, गारू में 65 मिमी, बड़कीसुरैया में 62 मिमी, हजारीबाग के बीसी में 59 मिमी, खूंटी में 56.5 मिमी, पाकुड़िया में 50.9 मिमी, अमरपारा में 47 मिमी, दुमका में 44.4 मिमी, सिसई में 40.2 मिमी, गोविंदपुर डीवीसी में 38.4 मिमी, महारो में 30.2 मिमी, धालभूमगढ़…
World News: मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 9/11 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले और प्रिंसेस डायना की मौत जैसी बड़ी घटनाओं का सही पूर्वानुमान लगाया था। बाबा वेंगा ने 2025-26 में एक बड़े आर्थिक संकट की भविष्यवाणी की थी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते टैरिफ युद्ध को देखकर लग रहा है कि यह भविष्यवाणी सच होने की दिशा में है। ट्रंप ने हाल ही में कई देशों के साथ व्यापारिक समझौते किए, लेकिन साथ ही लगभग 20 फीसदी के औसत टैरिफ भी लगा दिए। वहीं ब्राजील और भारत के लिए…
Bihar News: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी निखिल कुमार के साथ मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ मंझवे पहाड़ी के पास हुई, जहां पुलिस उसे पकड़ने गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के अनुसार, निखिल कुमार ने मौके पर पहुंचते ही पहले से छिपाए हथियार से पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए दो राउंड गोली चलाई, जिसमें निखिल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए विम्स…
Jharkhand News: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया है। स्टेशन रोड से एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया। पीड़िता सोमवार रात अपनी सहेली के साथ डिज्नीलैंड मेला देखकर लौट रही थी और स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास कुछ युवकों ने दोनों में से एक लड़की को जबरन उठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को अगवा करने के तुरंत बाद उसकी सहेली ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की सूचना टीओपी टू की पेट्रोलिंग…
Jharkhand News: मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक किराएदार के घर से नकदी, जेवर और इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब घर की मालकिन पिंकी देवी अपने पति महेंद्र राणा के साथ 8 अगस्त को राखी पर्व मनाने अपने मायके कोडरमा गई हुई थीं। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम मकान मालिक ने फोन कर पिंकी देवी को बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। सूचना…
India News: सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना की जज एडवोकेट जनरल ब्रांच में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सीटें आरक्षित करने की नीति को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि लैंगिक तटस्थता का मतलब है कि सभी योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल योग्यता के आधार पर होना चाहिए न कि लिंग के आधार पर। सेना में पुरुष और महिलाओं की भर्ती में अलग-अलग सीटें आरक्षित करना मनमानी सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कार्यपालिका पुरुषों के लिए सीटें आरक्षित नहीं कर सकती। पुरुषों के लिए छह और…
Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव करीब हैं। इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश सरकार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पांच नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अररिया सांसद प्रदीप कुमार, बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जेड प्लस और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, प्रदीप सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू…
World News: ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने ऐलान किया है कि उनका देश सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राज्य को औपचारिक मान्यता देगा। यह कदम दो हफ्ते पहले उनकी उस बात से उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि निकट भविष्य में वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। अल्बानीज ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) की प्रतिबद्धताओं के आधार पर हम फिलिस्तीनी लोगों के अधिकार को स्वीकार करेंगे। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर इसे साकार करने के लिए काम करेंगे। अल्बानीज ने इजराइल के गाजा में मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा भी…
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची का नाम एक बार फिर खेल की दुनिया में रोशन हुआ है। DAV पब्लिक स्कूल, हेहल के 17 निशानेबाजों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें 6 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित सनबीम एकेडमी में आयोजित हुई, जिसमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के करीब 150 शीर्ष खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में सीबीएसई ऑब्ज़र्वर के रूप में मनीषा रानी मौजूद रहीं। टीम इवेंट में अंडर-19…
Patna News: बिहार की राजधानी पटना के पश्चिमी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 766.73 करोड़ रुपये की लागत वाली पथ निर्माण विभाग की 6 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से न केवल सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, बल्कि यातायात व्यवस्था में भी व्यापक सुधार होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स गोलंबर पर आयोजित समारोह से हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने 138.5 करोड़ रुपये की लागत से एम्स गोलंबर से जानीपुर-पैनापुर नेव (बिहटा-सरमेरा पटना रिंग रोड जंक्शन) तक 10.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के दो लेन चौड़ीकरण…
World News: गाजा पट्टी में खाने के लिए कतारों में खड़े 26 फिलिस्तीनी नागरिकों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मीडिया रिपोर्ट में अस्पताल के अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमास के कब्जे में मौजूद इजराइली बंधकों के परिजनों ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज करने की पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की योजनाओं के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास गाजा पट्टी में खाद्य आपूर्ति काफिले के मार्गों और निजी सहायता वितरण केंद्रों के पास मदद की आस में कतारों में खड़े लोगों के शव लाए गए। अस्पताल के अधिकारियों…
Jharkhand News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग कांड का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट निवासी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडू (19), कीताडीह निवासी संजय वर्मा (21) और विवेक साह (19) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक काले रंग की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में पता चला कि घायल रवि यादव का निहाल तिवारी…
Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस की शर्मनाक करतूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिले में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में पुलिसकर्मी एक दंपति के साथ हाथापाई और मारपीट कर रहे हैं। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर चीनी मिल के पास की है, जहां रविवार देर रात बाजार से लौट रहे दंपति को वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया। पीड़ित दंपति के मुताबिक, वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी, लेकिन अंधेरे में थोड़ी देरी होने पर…
Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के मझगांव विधानसभा क्षेत्र के तांतनगर प्रखंड में सरकारी योजनाओं की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है। सोमवार को क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई की नजर एक ऐसे नलकूप पर पड़ी, जो सुनसान खेतों के बीच, गांव से कई किलोमीटर दूर लगाया गया है। यह नलकूप विधायक निधि से स्थापित किया गया है, लेकिन इसमें न तो पानी की स्थायी उपलब्धता है और न ही इसके आसपास कोई बस्ती है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह नलकूप ऐसे स्थान पर बनाया गया है, जहां तक आम लोगों की…
