फॉण्ट कनवर्टर NEW

बागबेड़ा में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, छोटे भाई ने टांगी से बड़े भाई की ह’त्या

Jamshedpur: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचा गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचा गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय शेरू मार्डी के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार शेरू खेती-किसानी का काम करता था, लेकिन वह शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। मंगलवार देर रात भी वह कथित तौर पर शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

पिता को बचाने के लिए छोटा भाई मनीष मार्डी बीच-बचाव करने आया, लेकिन झड़प और तेज हो गई। आरोप है कि हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर मनीष ने घर में रखी टांगी उठा ली और शेरू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शेरू खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने छोटे बेटे मनीष मार्डी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को खून से सनी टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इसे पारिवारिक कलह और नशे की लत का दुखद परिणाम बता रहे हैं।

Read more: विसर्जन जुलूस के बीच बागबेड़ा से तड़ीपार अपराधी दीपक तिवारी धराया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram