India News: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर सोमवार सुबह एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने 11 अगस्त के उस निर्देश को संशोधित कर दिया है, जिसमें सभी कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजने का आदेश दिया गया था। नए फैसले के मुताबिक अब केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा। बाकी कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें वहीं छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें उठाया गया था। सार्वजनिक स्थलों पर खाना खिलाने पर होगी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया की तीन…
Author: Samsul Haque
India News: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR भरने का समय फिर से आ चुका है। हालांकि, ऑनलाइन रिटर्न भरना पहले से अब आसान हो गया है, फिर भी पहली बार रिटर्न भरने वालों के लिए यह प्रक्रिया थोड़ी दिक्कत भरी हो सकती है। अगर रिटर्न भरते समय कोई गलती हो जाए और आप उस गलती को सुधारना चाहते हैं, तब हम आपकों ये बता रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। इस साल बिना जुर्माना दिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2025 है। इसके बाद भी आप 31 दिसंबर, 2025 तक विलंबित रिटर्न दाखिल कर सकते…
Social News: चीन के सुज़ौ शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मामला 2021 का है लेकिन सोशल मीडिया पर अभी वायरल हुआ है। दरअसल,सुज़ौ शहर में एक शादी समारोह धूमधाम से चल रहा था। दूल्हे की मां खुशी-खुशी दुल्हन को निहार रही थी। तभी उसकी नजर दुल्हन की हाथ पर गई, जिस पर मौजूद निशान देखकर उसे कुछ शक हुआ वो निशान ठीक वैसा ही था जैसा उनकी सालों पहले गुम हुई बेटी के हाथ पर था। महिला ने फिर शक होने पर दुल्हन के माता-पिता से पूछा कि क्या वह उनकी जैविक संतान नहीं है।…
Adda More: कमजोर मेटाबॉलिज्म केवल मोटापे को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि थकान, तनाव और पाचन संबंधी दिक्कतों का भी कारण बनता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर मेटाबॉलिक रेट सही रहे, तो न सिर्फ वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि शरीर ऊर्जावान और सक्रिय भी बना रहता है। इसी कड़ी में आयुर्वेद और योग बेहद सरल और कारगर उपाय के रूप में सामने आते हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग के कुछ आसन ऐसे हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। योग में कई ऐसे आसन हैं जो शरीर की…
India News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक अनोखी पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत पहले शिक्षकों को शतरंज की ट्रेनिंग दी जा रही है और बाद में वही शिक्षक बच्चों को शतरंज सिखाकर उन्हें मोबाइल की लत से दूर करने का प्रयास करेंगे। शतरंज को दिमाग का खेल कहा जाता है। यह खेल एकाग्रता, धैर्य और तार्किक सोच को मजबूत करने में मदद करता है। मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए शतरंज को चुनना एक रचनात्मक और व्यावहारिक उपाय है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्क्रीन टाइम से हटाकर बौद्धिक और…
India News: दुनियां के लिए प्रेम का प्रतीक कही जाने वाली विश्व धरोहर ताजमहल हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसमें क्या कुछ है, इसे लेकर समय-समय पर बात होती रहती है और दावे भी किए जाते रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजमहल के ऊपरी हिस्से में जो चमकती हुईं कब्रें दिखाई जाती हैं वे असली नहीं हैं। दरअसल ताजमहल को लेकर इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि ताजमहल के भीतर भी एक ऐसा हिस्सा है, जहां आम लोगों का पहुंचना…
Social News: अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट में महिला अपनी बेटी को साधारण डेंटल चेकअप विजिट के लिए ले गई, लेकिन जब एक्स-रे रिपोर्ट सामने आई तो सभी हैरान रह गए। फिर जब यह बात बेटी को मालूम चली तो उसने राज से पर्दा उठा दिया।जानकारी अनुसार 13 साल की बच्ची को ब्रेसेज लगाने से पहले जब डॉक्टर ने उसके दांतों का एक्स-रे निकाला, तो तस्वीर में ऐसा कुछ नजर आया, जिसे देख सभी दंग रह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स-रे स्क्रीन पर साफ दिख रहा था कि बच्ची की साइनस में धातु का एक छोटा टुकड़ा फंसा हुआ है।…
Social News: टॉम स्टूकर की कहानी एक अनोखे यात्री की है, जिसने अपने डर पर काबू पाया और यात्रा को ही अपनी जिंदगी बनाया। न्यू जर्सी निवासी टॉम ने 2.4 करोड़ मील से ज़्यादा की हवाई यात्रा करके एक अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है। यह दूरी इतनी है कि पृथ्वी से चाँद तक 50 बार आना-जाना हो सकता है। टॉम को शुरुआत में हवाई यात्रा से बहुत डर लगता था। एक कार डीलरशिप कंसल्टेंट के रूप में उन्हें अक्सर काम के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ता था। अपने डर को कम करने के लिए वे प्रार्थना और शराब का सहारा लेते थे।…
UP News: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 23 वर्षीय मूक-बधिर युवती, जो हाल ही में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थी, ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बनी है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को यह युवती घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों का कहना है…
UP News: सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए मशहूर यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद बढ़ता देख पुनीत ने माफी मांगते हुए एक नया वीडियो जारी किया इस वीडियो में पुनीत ने मायावती को मम्मी कहकर संबोधित किया और कहा, “मायावती मम्मी, मुझे आप बहुत याद आती हो। मैं भी आपको बहुत याद करता हूं। मम्मी, आप कहां चली गई हो?” वीडियो वायरल होते…
UP News: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक की नौकरी फर्जी दस्तावेजों के जरिए पाने वाले 22 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। ये शिक्षक राज्य के 10 जिलों में वर्षों से तैनात थे और लगातार पढ़ा रहे थे। लेकिन हाल ही में जब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इनकी शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति दस्तावेजों की जांच करवाई, तो ये सभी प्रमाणपत्र जाली पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि इन सभी शिक्षकों ने फर्जी डिग्रियों और दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल की थी। एफआईआर और वेतन वसूली के आदेश इसके बाद विभाग ने तुरंत प्रभाव…
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां केतरा बेदिया नामक शख्स ने अपनी ही नाबालिग भतीजी की मासूमियत को कई महीनों तक रौंदा। मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई और परिजनों को इसकी जानकारी हुई। चाचा ने करवाई थी भतीजी का गर्भपात पुलिस के अनुसार, पीड़िता दिव्यांग है और आरोपी ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाकर लगातार यौन शोषण किया। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चाचा को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि…
Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। चाईबासा कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रोहन श्रीवास्तव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे रोहन ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद कमरे में चले गए। जब तक पत्नी चाय लेकर पहुंची, तब तक दरवाजा बंद था। अंदर झांकने पर पता चला कि रोहन ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने कमरे के आईने…
India News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय फौरी तौर पर एक्शन लेते हुए विशेष सुरक्षा प्रदान कर दी है। अब उन्हें सीआरपीएफ का जेड कैटेगरी सिक्योरिटी कवर दिया गया है। बुधवार रात से ही सीआरपीएफ कमांडो उनकी सुरक्षा संभाल रहे हैं। यहां बताते चलें कि हमले के आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया (उम्र 41) को गुरुवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने उस पर हत्या की कोशिश सहित बीएनएस की धारा 109(1), 132 और 221 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी गुजरात…
Politics News: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी महागठबंधन इंडिया ब्लॉक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को औपचारिक रूप से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके नामांकन पत्र पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव समेत करीब 80 सांसदों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन पूर्व जस्टिस रेड्डी के नामांकन की घोषणा करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे भारत के…
Politics News: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के नामांकन के बाद अब विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और गोवा के पहले लोकायुक्त बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने राहुल गांधी की सक्रियता की खुलकर सराहना की और डॉ. राम मनोहर लोहिया के मशहूर कथन का हवाला देते हुए सरकार पर तीखा प्रहार किया। पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी ने कहा, कि राहुल गांधी सड़क को खामोश नहीं होने देते। उनकी सक्रियता ने न केवल केंद्र…
India News: मुंबई में भारी बारिश के बीच हवाई अड्डे पर सुनामी जैसे हालात का एक वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कुछ ही देर बाद यह वीडियो सबके मोबाइल पर आ गया। कई लोगों ने दावा किया कि यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। इस वीडियो को देखिए, रनवे पर घुटनों तक पानी भरा है। विमान के पहिए पानी में डूबे हुए हैं। एयरपोर्ट पर खड़ी बसें और मालवाहक ट्रक भी पानी में डूबे हुए हैं। सभी चैनलों ने दावा किया कि पूरा मुंबई एयरपोर्ट पानी में डूब गया है, जिससे हवाई सेवाएं बाधित हो…
India News: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर बीती रात 3 दिनी दौरे पर रूस पहुंचे हैं। संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्री इस दौरान रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव और पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात करेंगे। जयशंकर का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। पुतिन ने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई मुलाकात और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की जानकारी दी थी। मोदी और पुतिन…
India News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा में तीन बिल पेश किए है, इसके तहत भ्रष्टाचार में शामिल मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और इतना ही नहीं प्रधानमंत्री को भी पद से हटाया जा सकता है। बशर्ते पद धारण करने वाला व्यक्ति किसी अपराध के आरोप में 30 दिन तक जेल या हिरासत में रहे। इसके बाद उस व्यक्ति को 31वें दिन उस पद से हटा दिया जाएगा। या खुद ही उस पद से हट जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 75 में प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिमंडल के गठन के बारे में प्रावधान किया गया है। अब नए संशोधन के मुताबिक, अगर कोई…
India News: डॉग लवर्स हों या कुत्ता पालने का शौक रखने वाले। इनके लिए सरकार एक योजना बनाने में लगी है। अब अगर आप कुत्ता पालते हैं और उसे सैर कराने के लिए बिना पट्टे और कॉलर के बाहर ले जाते हैं तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने संसद में जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया है, जिसके तहत सार्वजनिक जगह पर कुत्ते को बिना धातु की चेन और कॉलर के घुमाने पर जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। इस नए प्रावधान के मुताबिक पहली बार उल्लंघन करने…
