फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रील शूटिंग के बहाने निकली युवती 8 दिन बाद मिली, मुसाबनी से हुआ सनसनीखेज खुलासा!

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने आठवें दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तमन्ना सिंह 28

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने आठवें दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार तमन्ना सिंह 28 फरवरी 2026 को घर से यह कहकर निकली थी कि वह शूटिंग के लिए जा रही है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार की शिकायत पर सोनारी थाना में 6 मार्च 2026 को सनहा संख्या 21 दर्ज किया गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तकनीकी सेल की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी क्षेत्र में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और परिवार के हवाले कर दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तमन्ना सिंह सोशल मीडिया पर रील बनाती है और भोजपुरी गीतों पर डांस शूट करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती है। जांच के दौरान पता चला कि वह अपने डांस और इवेंट पार्टनर विक्की कुमार के साथ अपनी मर्जी से घूमने गई थी। युवती के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram