फॉण्ट कनवर्टर NEW

गम्हरिया में चोरों का तांडव: बंद घर से लाखों के गहने पार

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के पाकुड़गोड़ा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और करीब 65 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के

अपनी भाषा में पढ़ें

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के पाकुड़गोड़ा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और करीब 65 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक राज पांडे अपने परिवार के साथ निजी काम से आरा गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जांच करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही फटकार लगाई गई। उनका कहना है कि पुलिस ने 100 नंबर पर कॉल करने की बजाय सीधे गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत देने की बात कही।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी की घटना की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस वारदात से स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram