India News: टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिरती दिख रही हैं। उनकी एक कथित विवादित टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय मतुआ महासंघ ने नाराज़गी जताई है। महासंघ की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मामले में दखल देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी उनकी क्लास ले सकतीं हैं। दरअसल, 31 अगस्त को नदिया ज़िले में एक सभा को संबोधित करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा था कि ‘साल भर तृणमूली और…
Author: Samsul Haque
Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पास गुरुवार सुबह दिनदहाड़े 30 लाख रुपये की लूट हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। हिंदुस्तान लीवर एजेंसी के संचालक और बिष्टुपुर बस्ती रोड नंबर-2 निवासी कारोबारी साकेत अगीवाल के साथ यह वारदात हुई। आदित्यपुर की ओर भागे लुटेरे, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से तीन दिन पहले ही कारोबारी की रेकी शुरू कर दी थी। गुरुवार की सुबह जैसे ही साकेत अगीवाल अपने घर से निकले, अपराधियों ने उनका पीछा किया। इनोवा कार में सवार बदमाशों ने गुरुद्वारा के पास गाड़ी…
India News: शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए दंपत्ति में पति की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हत्याकांड में पति राजा कुशवाहा की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम ही बताई गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस की एसआईटी ने 790 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। अपने चार्जशीट में पुलिस एसआईटी ने सोनम को ही मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट वहीं, पुलिस ने प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच लोगों को इस हत्या का आरोपी बताते हुए इनके खिलाफ भी चार्जशीट दायर किया है। फिलहाल पांचों पुलिस की न्यायिक हिरासत…
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की खुली खदान में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक वैन जिसमें सात से आठ लोग सवार थे, 400 फीट गहरी खदान में जा गिरी। हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक-दो लोगों के लापता होने की आशंका है। बीसीसीएल की खदान में हुई दुर्घटना घटना कतरास क्षेत्र के रामकनाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-4 की अंबे खदान में हुई। बताया जा रहा है कि वैन खदान के किनारे से गुजर रही थी,…
India News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित हजरतबल दरगाह में बड़ा विवाद सामने आया। दरगाह में हाल ही में जीर्णोद्धार के दौरान लगाए गए संगमरमर के पत्थर पर उकेरे गए अशोक चिन्ह को गुस्साई भीड़ ने तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को अशोक चिन्ह को ईंटों से तोड़ते देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस्लामी रिवाजों के अनुसार आकृतियां गढ़ना मना है। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष और राज्य मंत्री डॉ दरख़्शां अंद्राबी ने दरगाह हजरतबल में प्रतीक चिन्ह को क्षतिग्रस्त करने वालों की कड़ी…
World News: अफगानिस्तान में आए भूकंप में सैकड़ों लोग मलबे में दबकर मर गए। इनमें ज्यादातर पुरुषों को बचा लिया गया लेकिन महिलाएं मलबे में तड़पतीं रहीं किसी पुरुष ने उन्हे बचाने की कोशिश नहीं की। अफगानिस्तान में महिलाओं की जान पर तालिबानी कानून भारी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे ज्यादातर पुरुष थे और अफगानिस्तान में कोई दूसरा पुरुष महिलाओं को छू नहीं सकता है। पराई औरत को छूना यहां अपराध है। इसके चलते बचाव कार्य के दौरान महिलाओं को मलबे में ही छोड़ दिया जा रहा है। तालिबान शासन में जेंडर रूल महिलाओं की जान के लिए मुसीबत…
India News: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जैन धर्म के एक धार्मिक कार्यक्रम से हीरा और पन्ना जड़ा सोने का कलश चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि यह कलश लगभग 760 ग्राम सोने से बना था और इसमें 150 ग्राम हीरा, माणिक और पन्ने जड़े थे। इसकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। घटना मंगलवार को हुई, जब लाल किले के अंदर जैन धर्म का एक बड़ा अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने मंच पर रखा कलश गायब कर…
India News: देश के कई राज्यों में मूसलधार बारिश ने इस साल भीषण तबाही मचाई है। पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। कहीं भूस्खलन से गांव उजड़ रहे हैं तो कहीं बाढ़ का पानी घरों और खेतों को डुबो चुका है। इस आपदा में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी खुद हालात का जायजा लेने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद प्रभावित राज्यों के लिए बड़ी राहत का ऐलान हो सकता है। इससे…
Social News: ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने की कोशिश में वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने ब्रह्मांड के शुरुआती दौर से जुड़ी एक रहस्यमयी चमक पकड़ी है, जिसे वैज्ञानिकों ने QS O1 नाम दिया है। यह लाल बिंदु बिग बैंग के करीब 600 मिलियन साल बाद का है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोफिजिसिस्ट इग्नास जुओज़बैलिस की टीम का मानना है कि यह कोई साधारण तारा नहीं, बल्कि 5 करोड़ सूरज जितना भारी ब्लैक होल हो सकता है। अगर यह खोज सही साबित होती है तो यह अब तक का सबसे शुरुआती ब्लैक होल होगा, जो…
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पेंटागन यानी रक्षा मंत्रालय का नाम बदलने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि अब यह केवल ‘डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस’ नहीं, बल्कि ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ यानी युद्ध विभाग के नाम से भी जाना जाएगा। इसके लिए वे शुक्रवार को एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। ट्रंप का तर्क है कि अमेरिका ने दोनों विश्व युद्धों में ‘वार डिपार्टमेंट’ के नाम से ही अविश्वसनीय जीत दर्ज की थी। इसलिए अब वक्त आ गया है कि सेना का फोकस फिर से युद्धक क्षमता और…
World News: अमेरिकी राजनीति और कारोबारी दुनिया का रिश्ता हमेशा दिलचस्प रहा है। इसी कड़ी में व्हाइट हाउस में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल डिनर सुर्खियों में है। इस खास मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से सीधा सवाल दागा— “आप पहले कहीं और थे, अब घर लौट रहे हैं, अमेरिका में कितना निवेश करेंगे?” यह सवाल जितना सरल दिखता है, उतना ही गहरा संदेश भी छिपाए हुए है। ट्रंप का इशारा एप्पल के भारत में बढ़ते प्रोडक्शन और निवेश की ओर था, जिसे लेकर वे पहले भी असंतोष जता चुके हैं। ट्रंप का टिम कुक…
Health News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने दुनिया भर के मेडिकल सेक्टर में एक क्रांति ला दी है। बीमारियों की शुरुआती पहचान से लेकर जटिल सर्जरी तक, हर जगह AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। लेकिन क्या इस पर ज्यादा भरोसा डॉक्टर्स की खुद की स्किल को कमजोर कर रहा है? हाल ही में आई एक स्टडी ने इसी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पोलैंड में हुई स्टडी से बड़ा खुलासा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलैंड के चार हॉस्पिटल्स में की गई रिसर्च से पता चला है कि कोलोनोस्कोपी टेस्ट के दौरान जब लगातार AI का इस्तेमाल किया गया, तो डॉक्टरों…
Health News: पेट का कैंसर अब तेजी से युवाओं में भी देखा जा रहा है। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और तनाव से भरी दिनचर्या इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। पहले यह बीमारी ज्यादातर मध्य आयु या बुजुर्गों में पाई जाती थी, लेकिन अब 20 से 40 साल की उम्र के युवाओं में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सही कदम उठाए जाएं तो इस गंभीर बीमारी का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के गैस्ट्रोएंटीरियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक…
Social News: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन (CERT-In) ने WhatsApp यूजर्स को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि अगर आपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट नहीं किया है तो आपका पर्सनल डेटा खतरे में पड़ सकता है। CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के iOS और macOS वर्जन में एक गंभीर सुरक्षा खामी पाई गई है। यह खामी “Linked Devices Handling” से जुड़ी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस खामी का फायदा उठाकर कोई अटैकर यूजर्स को फेक या मालिशियस लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर कर सकता…
Health News: कोरोना महामारी के बाद से पूरे देश में हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड के बाद हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की घटनाएं पहले से कहीं ज्यादा हो रही हैं। ऐसे हालात में योग एक ऐसा उपाय है, जिसे अपनाकर न केवल शरीर बल्कि दिल को भी फिट रखा जा सकता है। योगासन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को संतुलित करते हैं और यही कारण है कि विशेषज्ञ इन्हें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। योग प्रशिक्षकों के अनुसार, त्रिकोणासन, वृक्षासन और मार्जरी…
Health News: भारत में बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी एक चौंकाने वाली स्थिति सामने आ रही है। अब तक पित्ताशय की पथरी यानी गॉल ब्लैडर स्टोन को केवल मध्यम आयु या बुजुर्गों की समस्या माना जाता था, लेकिन हाल के दिनों में अस्पतालों में छोटे बच्चों में भी यह समस्या देखी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि छह साल के बच्चों में भी पित्ताशय की पथरी के मामले सामने आए हैं, जिससे डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ गंभीर चिंता जता रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पित्ताशय की पथरी वास्तव में पित्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन…
Health News: भारतीय खाने में प्याज का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में होता है। चाहे दाल हो, सब्जी हो या सलाद – कच्चा प्याज स्वाद और तीखेपन के लिए खास माना जाता है। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो अधिक मात्रा में कच्चा प्याज खाना हमेशा फायदेमंद नहीं, बल्कि कई बार सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। सबसे बड़ी समस्या है खून का पतला होना। प्याज में मौजूद कुछ तत्व खून को पतला कर देते हैं। ऐसे में चोट लगने या सर्जरी के समय खून बहने का खतरा काफी बढ़ जाता है। खासकर वे लोग जो पहले से ही…
India News: मुंबई से सटे मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि यह रैकेट 41 साल की एक जानी-मानी अभिनेत्री चला रही थी। पुलिस ने अभिनेत्री के चंगुल से 2 महिला कलाकारों को बचाया है। यह सेक्स रैकेट मुख्य रूप से उच्च वर्ग के ग्राहकों के लिए चलाया जाता था। आरोपी अभिनेत्री का नाम अनुष्का मोनी मोहन दास है। वह इस रैकेट में दलाल के रूप में काम कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन 2 महिला कलाकारों को बचाया गया है, उन्होंने टीवी…
Bihar News: अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड और खालिस्तानी आतंकी सरणजीत उर्फ सनी आखिरकार NIA की गिरफ्त में आ गया। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर बिहार के गया जिले में रह रहा था। NIA को उसके बिहार में सक्रिय होने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। शुक्रवार देर रात NIA ने शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर छापेमारी कर सरणजीत को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शेरघाटी पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। गिरफ्तारी के बाद…
Bihar News: अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के किसान चौक पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर मधुरा वार्ड संख्या 12 से गढ़हा चौक स्थित गैरेज की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार 26 वर्षीय साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय इंजार और 24 वर्षीय जासीम गंभीर रूप से घायल हो गए।…
