Dumka : जिले के झाझापाड़ा गांव में गुरुवार को झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने “दीदी की दुकान” कार्यक्रम के तहत एक लाभार्थी महिला को 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की। इस मौके पर उनके साथ उनके पति डी.एन. तिवारी, दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना भी की और इसके बाद लाभार्थी से मुलाकात की। बताया गया कि इससे पहले भी उक्त महिला को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से 30 हजार रुपये तथा बैंक ऋण के माध्यम से 50 हजार…
Author: Muzaffar Hussain
Palamu : पलामू के मनातू इलाके में बीती रात नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस बल और टीएसपीसी (तृतीय समन्वयकारी समिति) के रीजनल कमांडर दस्ते के साथ यह मुठभेड़ हुई। झारखंड पुलिस के दो बहादुर जवान – संतन मेहता और सुनील राम – शहादत को गले लगा गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माइकल राज, आईजी अनूप बिरथरे और…
New Delhi : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव से मुलाकात की। बैठक में मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग के अनुदान की किस्त शीघ्र स्वीकृत करने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाना और ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि आयोग की अगली किस्त शीघ्र जारी हो, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे गाँव-गाँव तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि अनुदान जारी होने से पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचनाएं मजबूत होंगी…
Ranchi : आगामी 5 सितंबर को निकाले जाने वाले जुलूसे मोहम्मदी को लेकर सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। कमिटी ने सभी एदारे, तंजीम और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इन निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस को अनुशासित और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। समय की पाबंदी और ड्रेस कोड अनिवार्य कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान और प्रवक्ता मोहम्मद इसलाम ने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए निर्धारित समय की पाबंदी जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी साफ-सुथरे कपड़े पहनकर, बावजू होकर, सर पर टोपी या अमामा लगाकर…
Ranchi : जिले के हजारों शिक्षक वार्षिक वेतनवृद्धि में शपथ पत्र की अनिवार्यता को लेकर भड़क गए हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रांची इकाई के बैनर तले गुरुवार को शिक्षकों ने शिक्षा परिसर, कचहरी में जमकर विरोध दर्ज कराया। संघ ने घोषणा की है कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज के आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया जाएगा। वेतनवृद्धि पर रोक से नाराजगी संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि डीएसई रांची ने हिंदी टिप्पण परीक्षा पास करने के नाम पर लगभग 3 हजार शिक्षकों की जुलाई माह से वेतनवृद्धि रोक…
Ranchi : मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक भूमिका निभा रहा रांची इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंस (रिनपास) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर चुका है। इस अवसर पर गुरुवार को शताब्दी वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और रिनपास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिनपास केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। पिछले 100 वर्षों से यह संस्थान मानसिक समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की देखभाल करता आ रहा है। आने वाले समय…
Ranchi : आगामी दुर्गोत्सव, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों को देखते हुए रांची नगर निगम ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर प्रशासक ने स्वच्छता, जल निकासी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू सहित सभी अभियंतागण,…
Ranchi : सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी के तत्वाधान में आज करबला टैंक रोड, मिशन चौक स्थित संत मारिया महागिरजाघर के पास गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें वितरित की गईं। यह कार्यक्रम दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन और आज़ाद सिपाही के वरिष्ठ संपादक व वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरि नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि झारखंड के महान नेता और संघर्षशील व्यक्तित्व स्वर्गीय शिबू सोरेन, जिन्हें स्नेहपूर्वक गुरु जी कहा जाता है, ने झारखंड की अस्मिता और पहचान के…
New Delhi : वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल एवं सेवा कर (GST) परिषद की 56वीं बैठक दिल्ली में शुरू हुई। यह बैठक 3 और 4 सितंबर को चलने वाली है, जिसमें देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्री और शीर्ष अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं। झारखंड प्रदेश की तरफ से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इसमें सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य GST के टैक्स स्लैब का पुनः निर्धारण करना और विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं पर करों को नए…
Palamu : पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी पर दो अंगरक्षकों से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सदर थाना में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत जीरो FIR दर्ज की गई। थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले में डीजीपी, जोनल आइजी, रेंज डीआइजी और एसपी से कार्रवाई की मांग भी की गई है। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की टीम ने पलामू में दोनों अंगरक्षकों से बातचीत की और उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर बताया कि…
Khunti : खूंटी जिले में लगातार हो रही बैट्री चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी की 31 बैट्री और अन्य सामान बरामद किया है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा मात्र 12 घंटे में कर दिया गया। घटना गत मंगलवार की रात की है, जब तोरपा में बैट्री चोरी कर कुछ अपराधी एक होंडा सिटी कार से रांची भाग रहे थे। एसपी के निर्देश पर तोरपा अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में तोरपा, रनिया, जरियागढ़ और मुरहू थाना तथा खादगढ़ा और…
Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा, झारखंड प्रदेश का एक शिष्टमंडल राजभवन में मिला। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 1 सितंबर 2025 को रांची में आयोजित महिला मोर्चा की रैली पर पुलिस कार्रवाई का जिक्र किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित की गई थी। महिला कार्यकर्ता लोकतांत्रिक ढंग से कांग्रेस भवन, रांची का घेराव करने जा रही थीं, तभी पुलिस ने बल प्रयोग किया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पुरुष…
Ranchi : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल्स ऑफ गलवान’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म गलवान घाटी में हुए वास्तविक संघर्ष और सैनिकों की वीरता पर आधारित है, जो देशभक्ति और साहस की भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। सलमान खान की शारीरिक तैयारी और उनके शानदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फैंस ट्रेलर देखकर बार-बार उनके स्टंट्स की तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का…
Ranchi : झारखंडियों और मुस्लिम समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर आमया संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली ने मुख्यमंत्री को विस्तृत मांग पत्र सौंपा और समुदाय की लंबे समय से लंबित समस्याओं को सामने रखा। संगठन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य में स्थानीय नीति लागू न होने के कारण बाहरी अभ्यर्थियों को लाभ मिल रहा है, जबकि जिलावार बहाली में पिछड़ा वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा।…
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को कांके स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) का दौरा किया और यहां आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। डॉ. अंसारी ने बताया कि आगामी 4 सितंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह रिनपास के 100 गौरवशाली वर्षों का प्रतीक होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि तैयारियां समय पर और पूरी सतर्कता के साथ पूरी की जाएं। मंत्री ने विशेष रूप से मीडिया प्रबंधन, आमंत्रित अतिथियों…
Khunti : खूंटी पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है। कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटम जंगल के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे दो पिस्तौल, 44 जिंदा कारतूस, छह मैगजीन, 66,860 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुलहुटम जंगल में कुछ तस्कर हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस पर तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युनूस…
New Delhi : झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे को सात साल पहले मिली जान से मारने की धमकी के मामले में आखिरकार सच सामने आ गया है। यह धमकी मेहरमा प्रखंड के ग्राम कुमारडीह निवासी कुंदन कुमार दास ने दी थी। उस समय मामले ने काफी तूल पकड़ा था, लेकिन दिल्ली पुलिस की जांच में पूरी कहानी अलग ही निकली। जांच में यह साबित हुआ कि कुंदन ने कुछ मुस्लिम युवकों को झूठे आरोप में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। इतना ही नहीं, उसने मोहम्मद गुलफाम के नाम पर मोबाइल फोन खरीदा ताकि केस को और…
Ranchi : झारखंड मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को पतरातू सुपर थर्मल पावर स्टेशन और राज्य के विभिन्न ग्रिड परियोजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय निर्णय लिए हैं। 3×800 मेगावाट पतरातू पावर स्टेशन के संचरण लाइन परियोजना की कुल पुनरीक्षित राशि 1842.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया। निर्माणाधीन 400 केवी चन्दवा-लातेहार और 400 केवी पतरातू-लातेहार संचरण लाइन में कंडक्टर एवं टावर पार्ट की चोरी के बाद CCIE की अनुशंसा के आधार पर योजना की तृतीय पुनरीक्षित राशि 1871.02 करोड़ रुपये (1.56% वृद्धि, 28.77 करोड़ रुपये अधिक) को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड ऊष्मा संचरण निगम लिमिटेड…
Ranchi : राज्य मंत्रिपरिषद की मंगलवार को हुई बैठक में आदिवासी कल्याण और शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में 50 नए आँगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना, संचालन और भवन निर्माण को स्वीकृति दी गई है। यह कदम आदिवासी बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही, मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना, 2020 (संशोधित 2022) के तहत छात्र-छात्राओं की अनुमानित संख्या में वृद्धि को मंजूरी दी गई है। इसके माध्यम से अधिक आदिवासी…
Ranchi : मंत्रिपरिषद की बैठक में आज पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिबू सोरेन को उनके सार्वजनिक सेवा के योगदान और राजनीतिक जीवन के सम्मान स्वरूप राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया गया आजीवन आवास, उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आवंटित किया जाएगा। इस फैसले को राज्य की राजनीति में एक संवेदनशील और सम्मानजनक कदम माना जा रहा है। शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य की स्थापना और उसकी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान और सेवा को ध्यान में रखते हुए यह…
