फॉण्ट कनवर्टर NEW

अग्निवीर और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की बढ़ी डेट, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन

रांची: भारतीय सेना का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रांची सेना भर्ती कार्यालय (ARO) ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: भारतीय सेना का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रांची सेना भर्ती कार्यालय (ARO) ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी है।

जल्द पूरा करें पंजीकरण

सेना ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे आधिकारिक पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द पूरा कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की तर्ज पर तुरंत आवेदन करने की सलाह दी गई है।

पारदर्शिता और सावधानी

सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और मेरिट पर आधारित है। किसी भी व्यक्ति या बिचौलिए के झांसे में न आएं जो नौकरी दिलाने का वादा करता हो। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीधे ARO रांची कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं या पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram